Samsung Galaxy S24 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 200MP कैमरा, दो प्रोसेसर के साथ लेगा एंट्री

Samsung Galaxy S24 Ultra में S23 Ultra जैसा क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अगस्त 2023 11:29 IST
ख़ास बातें
  • Samsung S24 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 या Exynos 2400 मिल सकता है।
  • सैमसंग गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra में एडवांस M13 OLED स्क्रीन मिल सकती है।

Samsung Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung अगले साल की शुरुआत में जनवरी या फरवरी में Samsung Galaxy S24 सीरीज लॉन्च करेगी। जैसे-जैसे लीक सामने आ रही हैं तो वैसे-वैसे संभावना बढ़ती जा रही है। टिपस्टर योगेश बरार ने प्लेटफॉर्म X पर Samsung Galaxy S24 Ultra के लिए कुछ स्पेसिफिकेशंस को शेयर किया है, जहां इसके स्पेसिफिकेशंस का पता चलेगा।


Samsung Galaxy S24 Ultra के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Samsung Galaxy S24 Ultra में S23 Ultra जैसा क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो लैंस शामिल होगा। वही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

प्रोसेसर के मामले में S24 Ultra ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 या Exynos 2400 चिपसेट पर काम कर सकता है। पिछली रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Exynos 2400 प्रोसेसर यूरोपीय बाजार और साउथ ईस्ट एशिया बाजार में आ सकता है, वहीं Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर अमेरिकी बाजार में आ सकता है। पिछले मॉडल Samsung Galaxy S23, S23+ और S23 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, आगामी Galaxy S23 FE दो वर्जन Snapdragon 8 Gen 1 और Exynos 2200 में आएगा।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो एस 24 अल्ट्रा में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। डिजाइन के मामले में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि यह S23 Ultra जैसा नजर आएगा। डिस्प्ले की बात करें तो एक अन्य टिपस्टर आइस यूनिवर्स की लीक के अनुसार,  एस24 अल्ट्रा में एडवांस M13 OLED स्क्रीन मिल सकती है जो कि बेहतर विजन प्रदान कर सकती है और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक होगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.