Samsung Galaxy S24 सीरीज में होगा 200MP कैमरा! लीक हुए सभी फीचर्स, जानें

Samsung Galaxy S24 Series Specifications : नए सैमसंग फोन्‍स में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2023 18:00 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग की फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन सीरीज होगी अगले महीने लॉन्‍च
  • Samsung Galaxy S24 सीरीज को किया जाएगा लॉन्‍च
  • इसके प्रमुख फीचर्स को किया गया लीक

नई सैमसंग सीरीज में AMOLED LTPO डिस्‍प्‍ले होगा।

Samsung Galaxy S24 Specifications : सैमसंग की फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S24 को अगले महीने अनवील किया जाएगा। एक लीक में इसके प्रमुख स्‍पेसिफि‍केशंस का खुलासा कर दिया गया है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर WigettaGaming नाम के यूजर ने इन्‍फोग्राफ‍िक की शक्‍ल में Galaxy S24 लाइनअप के प्रमुख स्‍मार्टफोन्‍स के स्‍पेक्‍स को शेयर किया है। इससे पता चलता है कि नए सैमसंग फोन्‍स में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगाया गया है। हालांकि इन दावों पर सैमसंग की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। 

लीक से पता चलता है कि कंपनी अगले महीने Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च करने जा रही है। अमेरिका और कनाडा में इन फोन में Snapdragon 8 Gen 3 SoC होगा। हालांकि बाकी मार्केट्स में सैमसंग का ही एक्सिनॉस (Exynos) प्रोसेसर दिया जा सकता है। 
Advertisement
 

लीक रिपोर्ट के अनुसार, नई सैमसंग सीरीज में AMOLED LTPO डिस्‍प्‍ले होगा। Galaxy S24 स्‍मार्टफोन में 6.2 इंच का FHD+ पैनल होगा, जबकि Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra में 6.7 इंच और 6.8 इंच का QHD+ पैनल दिया जाएगा। अल्‍ट्रा मॉडल में 200 मेगाक्पिसल का कैमरा दिए जाने की बात है, वहीं बाकी दोनों मॉडलों में 50 मेगापिक्‍सल का ट्र‍िपल कैमरा सेटअप हो सकता है। 
Advertisement

Galaxy S24 और Galaxy S24+ में 8 जीबी रैम दी जाएगी। Galaxy S24 Ultra में 12 जीबी रैम मिलने की बात कही गई है। ये फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलेंगे, जिस पर One UI 6.1 की लेयर होगी। लीक रिपोर्ट में इन फोन्‍स के कलर ऑप्‍शंस को रिवील करते हुए बताया गया है कि नई डिवाइसेज को ऑरेंज, पर्पल और वाइट कलर्स में लाया जा सकता है। 

हालांकि सैमसंग ने इस बारे में कुछ भी कन्‍फर्म नहीं किया है। भारत में इन फोन्‍स की उपलब्‍धता और लॉन्‍च के बारे में सटीक जानकारी नहीं है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.