Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च होने के बाद Galaxy S24 हुआ 23 हजार रुपये सस्ता

Samsung ने इस महीने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Samsung S25 सीरीज के स्मार्टफोन को पेश किया था।

Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च होने के बाद Galaxy S24 हुआ 23 हजार रुपये सस्ता

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S24 5G में 6.2 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 5G में 6.2 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S24 5G में 4000mAh बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy S24 5G में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।
विज्ञापन
Samsung ने इस महीने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Samsung S25 सीरीज के स्मार्टफोन को पेश किया था। लॉन्च के बाद साउथ कोरियन टेक दिग्गज ने पिछले साल के Galaxy S24 की कीमत में कटौती की है। अब बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत 54,999 रुपये है। आइए Samsung Galaxy S24 पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में जानते हैं।


Samsung Galaxy S24 की भारत में कीमत

बाजार में लॉन्च के समय Samsung Galaxy S24 के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 8GB+512GB की कीमत 89,999 रुपये थी। वहीं बाद में आए 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये थी।

Samsung Galaxy S25 के आने के बाद Samsung Galaxy S24 के तीन वेरिएंट अब सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिवाइज्ड कीमतों के साथ जैसे 64,999 रुपये, 70,999 रुपये और 82,999 रुपये उपलब्ध हैं। इसके अलावा खरीदार एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के जरिए 10 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ पा सकते हैं। यह ऑफर खरीदारों को Galaxy S24 के बेस मॉडल को कम से कम 54,999 रुपये में खरीदने की सुविधा देता है।

Flipkart पर Galaxy S24 के 8GB+128GB वेरिएंट को 56,702 रुपये में लिस्ट किया गया  है। वहीं Amazon पर यही वेरिएंट 53,999 रुपये में (बैंक ऑफर के बाद 51,999 रुपये) लिस्टेड है। ये कीमतें बिना किसी अतिरिक्त ऑफर या छूट के हैं। वहीं बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत हो सकती है। आपको बता दें कि Samsung Galaxy S25 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 92,999 रुपये और 12GB+512GB की कीमत 99,999 रुपये है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • कमियां
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »