• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung के 1 लाख वाले फोन पर 35 हजार का डिस्काउंट, दिवाली सेल पर इस डील से भारी बचत

Samsung के 1 लाख वाले फोन पर 35 हजार का डिस्काउंट, दिवाली सेल पर इस डील से भारी बचत

फ्लिपकार्ट सेल फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S24 Plus को कम कीमत पर उपलब्ध करवा रही है।

Samsung के 1 लाख वाले फोन पर 35 हजार का डिस्काउंट, दिवाली सेल पर इस डील से भारी बचत

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S24 Plus में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 Plus में 6.7 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy S24 Plus स्मार्टफोन Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S24 Plus में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
अगर फ्लैगशिप फोन खरीदने का मन है, लेकिन बजट है कम तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। फ्लिपकार्ट सेल आपको फ्लैगशिप फोन मिड रेंज की कीमत पर उपलब्ध करवा रही है। जी हां Samsung Galaxy S24 Plus को सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स साइट कीमत में कटौती और बैंक ऑफर का लाभ दे रही है। वहीं पुराना फोन देने पर तो डील बेहद किफायती हो जाएगी। आइए Samsung Galaxy S24 Plus की कीमत और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy S24 Plus Deal & Offers


ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Samsung Galaxy S24 Plus का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 64,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक मिल सकता है। यह स्मार्टफोन भारत में इस साल जनवरी में 99,999 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से यह 35,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज में देते हैं तो 60,600 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Samsung Galaxy S24 Plus Specification


Samsung Galaxy S24 Plus में 6.7 इंच की Quad HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3120 x 1440 पिक्सल और  रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में 4900mAh बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें 12GB RAM और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह स्मार्टफोन Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस स्मार्टफोन की लंबाई 158.5 मिमी, चौड़ाई 75.9 मिमी, मोटाई 7.7 मिमी और वजन 196 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display with QHD+ resolution
  • Very good performance
  • Good cameras all around
  • Great build quality
  • 12GB RAM
  • Seven years of software support
  • कमियां
  • Heats up under heavy use
  • No auto-focus in ultra-wide camera
  • No fast charger in box
  • Battery life is not great
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरडका-कोर
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »