Samsung Galaxy S24 FE आया गीकबेंच पर नजर, नए Exynos 2400 प्रोसेसर, 12GB RAM के साथ देगा दस्तक

Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की डिस्प्ले और 4,500mAh की बैटरी होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2024 14:16 IST
ख़ास बातें
  • Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy S24 FE पर काम कर रहा है।
  • Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
  • Samsung Galaxy S24 FE में 4,500mAh की बैटरी होगी।

Samsung Galaxy S23 FE में 6.40 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy S24 FE पर काम कर रहा है। Samsung इस साल काफी व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि ब्रांड फोल्डेबल्स स्मार्टफोन, रिंग और अल्ट्रा स्मार्टवॉच जैसे नए वियरेबल्स और Galaxy Buds 3 सीरीज समेत बहुत कुछ लेकर आ रहा है। इसके अलावा Galaxy S24 FE के बारे में भी अफवाहें आ रही हैं। आज यह स्मार्टफोन गीकबेंच लिस्टिंग पर नजर आया है, जिसमें इसके प्रोसेसर के बारे में पता चला है। यहां हम आपको Galaxy S24 FE के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy S24 FE Specifications


Samsung Galaxy S24 FE ने मॉडल नंबर SM-S721B के साथ सिंगल-कोर में 2,047 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,289 स्कोर किया। लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें 10 कोर सीपीयू सेटअप और s5e9945 मदरबोर्ड आईडी है, जिससे कंफर्म होता है कि यह Exynos 2400 प्रोसेसर पर काम करता है।

हालांकि, यह Galaxy S24 स्मार्टफोन की तुलना में Exynos 2400 का एक अलग वेरिएंट लगता है। Galaxy S24 FE पर प्राइम कॉर्टेक्स-X4 कोर 3.11 GHz पर क्लॉक किया गया है जो स्टैंडर्ड Exynos 2400 के 3.21 GHz से थोड़ा कम है। अन्य स्पेसिफिकेशंस जैसे कि Xclipse 940 GPU के समान हैं।

इससे पता चलता है कि Samsung आगामी Samsung Galaxy S24 FE में लो-बिन्ड Exynos 2400 SoC का इस्तेमाल कर सकता है, जो कम क्लॉक स्पीड प्रदान कर सकता है। इसके अलावा 12GB तक LPDDR5X RAM मिलने  उम्मीद है, जबकि Galaxy S23 FE के टॉप वेरिएंट में 8GB RAM है। इसके अलावा S24 FE के 256GB स्टोरेज में UFS 4.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि 128GB मॉडल UFS 3.1 तक सीमित हो सकता है।
Advertisement

अन्य अफवाहों में S24 FE में 6.7 इंच की डिस्प्ले और Galaxy S24 और Galaxy S23 FE के समान एक कैमरा सिस्टम शामिल है। फोन का डिजाइन काफी हद तक अपने पिछले मॉडल के समान होगा। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी होगी।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • A flagship-level camera system that can shoot 8K videos
  • Great display that is very bright in daylight
  • IP68 water and dust resistance
  • Bad
  • Thick bezels
  • Slow Charging at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  2. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  7. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.