200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आएगा Samsung Galaxy S23 Ultra!

Samsung द्वारा पेश किए गए हेक्सा2पिक्सल के लिए एक ट्रेडमार्क ऐप्लिकेशन की भी रिपोर्स हैं जो कथित तौर पर बताती हैं कि साउथ कोरियाई कंपनी पहले से ही 450 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर पर काम कर रही है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 2 अगस्त 2022 17:49 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आएगा।
  • Samsung Galaxy S23 Ultra एक ISOCELL HP2 कैमरा सेंसर के साथ आ सकता है।
  • Samsung ने 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP1 सेंसर का ऐलान किया था।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S23 Ultra एक अघोषित ISOCELL HP2 कैमरा सेंसर के साथ आ सकता है, जिसमें एक टिपस्टर के अनुसार 0.60μm पिक्सल साइज होगा। यह 208 मेगापिक्सल फोटो के लिए हेक्सा पिक्सल बिनिंग की पेशकश करेगा और 8K 60fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। बताया जाता है कि सेंसर 200 मेगापिक्सल परिवार से संबंधित है, जिसमें पहले से ही बीते साल सितंबर में घोषित 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP1 सेंसर है, और एक बेहतर 200 मेगापिक्सल सेंसर, जिसे ISOCELL HP3 के तौर पर जाना जाता है, जिसे साउथ कोरियाई कंपनी द्वारा जून में पेश किया किया गया था।

अपने पुराने दावे को दोहराते हुए कि सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आएगा, टिपस्टर आइस यूनिवर्स ने सुझाव दिया है कि सैमसंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन में अभी तक 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP2 कैमरा सेंसर शामिल कर सकता है। उन्होंने आगे कहना है कि इस सेंसर का साइज 0.60μm पिक्सल होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि साउथ कोरियाई कंपनी ने सितंबर में 0.64μm पिक्सल साइज के साथ अपने 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP1 सेंसर का ऐलान किया गया था। इसने जून में इंडस्ट्री के सबसे छोटे 0.56μm पिक्सल साइज के साथ 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP3 इमेज सेंसर भी पेश किया।
Advertisement

एक अन्य टिपस्टर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ISOCELL HP2 सेंसर RGBW पिक्सल के साथ आएगा और 208 मेगापिक्सल की इमेज देने के लिए हेक्सा पिक्सल बिनिंग (34.6-मेगापिक्सल) की पेशकश करेगा। टिपस्टर का यह भी दावा है कि 8K वीडियो कैप्चर करने के लिए जरूरी मिनिमम न्यूनतम रेजॉल्यूशन 33.5 मेगापिक्सल है और ISOCELL HP2 सेंसर में 34.6 मेगापिक्सेल रेजॉल्यूशन है। यह 8K 60fps या 8K HDR रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा। ऐसे में Galaxy S23 Ultra में 8K 60fps का वीडियो आउटपुट हो सकता है।

Samsung द्वारा पेश किए गए हेक्सा2पिक्सल के लिए एक ट्रेडमार्क ऐप्लिकेशन की भी रिपोर्स हैं जो कथित तौर पर बताती हैं कि साउथ कोरियाई कंपनी पहले से ही 450 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर पर काम कर रही है। Samsung द्वारा ट्रेडमार्क एप्लिकेशन को साउथ कोरिया में KIPRIS और यूरोप में TMView पर देखा गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.