Samsung Galaxy S23 FE आया गीकबैंच पर नजर, 8GB RAM, एंड्रॉइड 13 के साथ देगा दस्तक

Samsung Galaxy S23 FE गीकबैंच पर मॉडल नंबर SM-S711B के साथ नजर आया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2023 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S23 FE गीकबैंच पर मॉडल नंबर SM-S711B के साथ नजर आया था।
  • Samsung Galaxy S23 FE के नए स्पेशल एडिशन का मॉडल नंबर SM-S711U1 है।
  • लिस्टिंग से एक मदरबोर्ड का पता चला है जिसका कोडनेम टैरो है।

Samsung Galaxy S21 FE 5G में 6.4 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी एस-सीरीज स्मार्टफोन का फैन एडिशन वर्जन लॉन्च करने में काफी ले रही है। साउथ कोरियन ब्रांड ने आखिरी बार 2021 में Samsung Galaxy S21 FE लॉन्च किया था। अब Samsung द्वारा इस साल के आखिर में Samsung Galaxy S23 FE  लॉन्च करने की संभावना है। इस फोन को लेकर अब तक कई लीक और अफवाहें सामने आ चुकी हैं। आगामी स्मार्टफोन 3सी और साउथ कोरियन बैटरी सर्टिफिकेशन समेत कई सर्टिफिकेशन पा चुका है। अब Galaxy S23 FE गीकबेंच पर नजर आया है।


Samsung Galaxy S23 FE गीकबैंच पर हुआ लिस्टेड


Advertisement
Samsung Galaxy S23 FE गीकबैंच पर मॉडल नंबर SM-S711B के साथ नजर आया था। अब, एक अलग मॉडल नंबर के साथ बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर एक नई लिस्टिंग से नई जानकारी का पता चला है। Galaxy S23 FE के नए स्पेशल एडिशन का मॉडल नंबर SM-S711U1 है जो फोन के यूएस और ग्लोबल वेरिएंट की ओर इशारा करता है।

लिस्टिंग से एक मदरबोर्ड का पता चला है जिसका कोडनेम टैरो है और इसमें 1.79GHz पर क्लॉक किए गए 4 कोर, 2.50GHz पर 3 कोर और एक कोर और 3GHz शामिल हैं। इसमें Adreno 730 GPU ऑनबोर्ड है। चिपसेट की जानकारी से पता चलता है कि यह Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 हो सकता है। नई लिस्टिंग में 8GB RAM ऑनबोर्ड और एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम का खुलासा हुआ है। गीकबेंच के सिंगल-कोर टेस्ट में 1,549 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्टिंग रिजल्ट में 3,718 स्कोर आया है।
Advertisement

Samsung Galaxy S23 FE के कुछ चुनिंदा मार्केट में लॉन्च होने की संभावना है। हम पहले से ही जानते हैं कि मॉडल नंबर SM-S711B वाला फोन Exynos 2200 पर बेस्ड होगा। ऐसा हो सकता है कि Samsung S23 FE को दो प्रोसेसर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है या फिर रीजन के हिसाब से अलग-अलग होंगे।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, low weight
  • Vibrant 120Hz display
  • Polished software experience
  • IP68 rating and wireless charging
  • Dependable cameras
  • Speedy all-round performance
  • Bad
  • No bundled fast charger
  • Lukewarm upgrade over predecessor
  • Missing microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • A flagship-level camera system that can shoot 8K videos
  • Great display that is very bright in daylight
  • IP68 water and dust resistance
  • Bad
  • Thick bezels
  • Slow Charging at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.