Samsung Galaxy S21 स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट होने की खबर

गीकबेंच लिस्टिंग में Samsung फोन मॉडल नंबर SM-G991U के साथ लिस्ट है। यह मॉडल नंबर Samsung Galaxy S21 के साथ असोसिएटिड माना जा रहा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2020 12:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 में मिल सकता है 8 जीबी रैम
  • Samsung Galaxy S20 सीरीज़ से सस्ता होगा सैमसंग गैलेक्सी एस21
  • फोन इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ दे सकता है दस्तक

Samsung Galaxy S21 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy S21 स्मार्टफोन लम्बे वक्त से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है, जिसके लेकर कहा जा रहा है कि यह अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जहां इसके प्रोसेसर की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग की मानें, तो यह फोन नए स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा और इसमें एंड्रॉयड 11 मौजूद होगा। आपको बता दें, गैलेक्सी एम21 सीरीज़ में गैलेक्सी एस21 के अलावा दो और स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह सीरीज़ 14 जनवरी को लॉन्च की जा सकती है, जिसकी प्री-बुकिंग उसी दिन शुरू कर दी जाएगी। पुरानी लीक्स की मानें, तो इसमें गैलेक्सी एस21 के अलावा, Samsung Galaxy S21+ और Samsung Galaxy S21 Ultra मॉडल शामिल होंगे।  

गीकबेंच लिस्टिंग में Samsung फोन मॉडल नंबर SM-G991U के साथ लिस्ट है। यह मॉडल नंबर Samsung Galaxy S21 के साथ असोसिएटिड माना जा रहा है। वहीं लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन एंड्रॉयड 11 सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च होगा। इसके अलावा, इस फोन में मौजूद प्रोसेसर का कोडनेम ‘lahiana' है, जो कि हाल ही में लॉन्च हुओ स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से जुड़ा हुआ है।
Advertisement

आपको बता दें, प्रीमियम स्मार्टफोन्स के लिए नेक्सट जनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर का ऐलान Qualcomm Snapdragon Tech Summit 2020 में कुछ दिन पहले किया गया था। यह नई चिप पिछले साल स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सक्सेसर है, जिसको लेकर पहले अटकले लगाई जा रही थी कि इसको स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर के नाम से पेश किया जाएगा। यह थर्ड-जनरेशन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एक्स60 5जी मॉडम के साथ आता है, जो कि दुनियाभर के प्रमुख बैंड्स में mmWave और sub-6 दोनों नेटवर्क के लिए सक्षम है।

बेंचमार्किंग वेबसाइट पर यह भी जानकारी दी गई है कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 स्मार्टफोन 8 जीबी रैम से लैस होगा। इसका सिंगल-कोर स्कोर 1,075 है और मल्टी-कोर स्कोर 2,916 प्वाइट्स हैं।
Advertisement

आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि यह Samsung Galaxy S20 सीरीज़ से सस्ती होगी। सीरीज़ का वनीला मॉडल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें पिंक, वॉयलेट, ब्लैक, सिल्वर और ग्रे कलर ऑप्शन शामिल होंगे। इसके अलावा फोन में इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ होल-पंच कटआउट बीचोबीच दिया जा सकता है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  3. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  4. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  5. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  6. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  7. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  8. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  9. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  10. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.