Samsung Galaxy Unpacked 2021 इवेंट 14 जनवरी को, Samsung Galaxy S21 सीरीज़ से उठ सकता है पर्दा

Samsung ने इस इवेंट के लिए आधिकारिक निमंत्रण ज़ारी किया है और टीज़र वीडियो पब्लिश की है जिसमें धुंधला कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy S21 सीरीज़ का मॉड्यूल होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 जनवरी 2021 12:20 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 Ultra इस सीरीज़ का प्रीमियम फोन होगा
  • Samsung Galaxy S21, Galaxy S21+ में मिल सकते हैं एक जैसे कैमरा फीचर्स
  • सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा में मिल सकता है 108 मेगापिक्सल का कैमरा

ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल की दिखी धुंधली झलक

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 14 जनवरी को आयोजित किया जाने वाला है, जिसकी पुष्टि कंपनी द्वारा कर दी गई है। पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि Samsung अपनी आगामी नेक्स्ट जनरेशन सैमसंग गैलेक्सी 'एस' सीरीज़ फ्लैगशिप लाइनअप को 14 जनवरी को पेश कर सकती है। वहीं, अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस दिन आयोजित होने वाले इवेंट की घोषणा कर दी है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने आगामी सैमसंग फ्लैगशिप के नाम की घोषणा नहीं की है, बस ये पुष्टि की गई है कि मोबाइल टेक्नोलॉजी में 'नए अनुभव' को पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फ्लैगशिप सीरीज़ का नाम Samsung Galaxy S21 होगा।
 

Samsung Galaxy Unpacked 2021 event details

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2021 का लाइवस्ट्रीम 14 जनवरी को Samsung.com पर 10am EST ( भारतीय समयानुसार शाम 8.30 बजे) होगा। Samsung ने इस इवेंट के लिए आधिकारिक निमंत्रण ज़ारी किया है और टीज़र वीडियो पब्लिश की है जिसमें धुंधला कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy S21 सीरीज़ का मॉड्यूल होगा। प्रतीत होता है कि इस मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसमें सेंसर्स वर्टिकली स्थित हैं। जैसे कि हमने बताया फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि लॉन्च होने वाले फोन का नाम क्या होगा।

पुरानी रिपोर्ट्स में इशारा मिला है कि आगामी गैलेक्सी 'एस' सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे, जिसमें Samsung Galaxy S21, Samsung Galaxy S21+ और Samsung Galaxy S21 Ultra जैसे स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज़ के स्मार्टफोन से जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन से लेकर फोन की कीमत तक की जानकारी सामने आ चुकी है।
 

Samsung Galaxy S21, Galaxy S21+ price, availability details (expected)

लीक रिपोर्ट में Samsung Galaxy S21 सीरीज़ की यूरोपियन कीमत का खुलासा किया जा चुका है। रिपोर्ट बताती है कि सैमसंग गैलेक्सी एम21 के बेस 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 849 (लगभग 76,000 रुपये) होगी। वहीं इसके ऊपर 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 899 (लगभग 80,600 रुपये) होगी।

वहीं, दूसरी तरफ Samsung Galaxy S21+ के 128 जीबी बेस मॉडल की कीमत EUR 1,049 (लगभग 94,000 रुपये) होगी और 256 जीबी मॉडल की कीमत EUR 1,099 (लगभग 98,700 रुपये) होगी।

इस सीरीज़ के सबसे प्रीमियम Samsung Galaxy S21 Ultra मॉडल को लेकर कहा जा रहा है कि यह तीन स्टोरेज विकल्प में आएगा। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि फोन के 128 जीबी मॉडल की कीमत EUR 1,349 (लगभग 1,21,400 रुपये) होगी और इसके 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 1,399 (लगभग 1,25,900 रुपये) होगी। इसके 512 जीबी मॉडल की कीमत EUR 1,529 (लगभग 1,37,600 रुपये) होगी। रिपोर्ट का दावा था कि गैलेक्सी एस21 सीरीज़ दक्षिण कोरिया में 29 जनवरी से उपलब्ध होगी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S21, Galaxy S21+, Samsung Galaxy S21 Ultra specifications (expected)

लोकप्रिय जर्मन पब्लिकेशन WinFuture.de ने हाल ही में सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन Samsung Galaxy S21, Samsung Galaxy S21+ और Samsung Galaxy S21 Ultra के स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा की थी। रिपोर्ट के अनुसार, तीनों फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आएंगे, जो कि एंड्रॉयड 11 के साथ One UI 3.1 पर काम करेंगे। तीनों ही मॉडल्स ऑक्टा-कोर Exynos 2100 प्रोसेसर से लैस होंगे वहीं, अमेरिका व चुनिंदा मार्केट्स में यह फोन स्ननैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ भी दस्तक दे सकते हैं। गैलेक्सी एस21 और गैलेक्सी एस21 प्लस में 8 जीबी रैम और 128 जीबी व 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा स्मार्टफोन 12 जीबी रैम  के साथ भी दस्तक दे सकता है जिसके साथ 128 जीबी, 256 जीबी व 512 जीबी स्टोरेज विकल्प मिल सकता है। हालांकि, इन फोन की स्टोरेज को बढ़ाया नहीं जा सकता।

डिस्प्ले की बात करें, को सैमसंग गैलेक्सी एस21 में  कथित रूप से 6.2 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ डायनमिक एमोलेड 2एक्स स्क्रीन और 421 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी दी जा सकती है। वहीं, दूसरी ओर गैलेक्सी एस21 प्लस फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले 394पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आ सकता है। दोनों ही फोन में 60-120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1,300 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 7 प्रोटेक्शन दी जा सकती है।
Advertisement

प्रीमियम सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 6.8 इंच (1,440x3,200 पिक्सल) डायनमिक एमोलेड 2एक्स इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 515 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी दी जाएगी। सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 7 प्रोटेक्शन मिलेगी।

गैलेक्सी एस21 और गैलेक्सी एस21प्लस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। प्राइमरी और तीसरे कैमरे में इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा कैमरा सेटअप में 3एक्स 'हाइब्रिडड' ऑप्टिकल ज़ूम भी दिया जा सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों ही फोन में 10 मेगापिक्सल का कैमरा स्थित होगा। वहीं अल्ट्रा मॉडल में सेल्फी के लिए 40 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस21 में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, वहीं प्लस में 4,800 एमएएच की क्षमता मौजूद होगी। दोनों ही फोन में 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ क्यूआई वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिल सकती है। गैलेक्सी ए21 अल्ट्रा में 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी दस्तक दे सकता है। रिपोर्ट में यह भी संकेत दिए गए हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा में S पेन सपोर्ट ऑप्शन एक्सेसरीज़ में मिलेगा। कनेक्टिविटी विकल्प के तौर पर इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और 5जी शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट यह भी कहती है कि जर्मनी के यूज़र्स को स्मार्टफोन बंडल में अडैप्टर या फिर ईयरफोन प्राप्त नहीं होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • Polycarbonate back
  • Average battery life
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Decent battery life
  • Bad
  • Lacks curved-edge QHD+ display
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent telephoto cameras
  • Superb display
  • Solid battery life
  • Very good performance
  • Bad
  • Ads in some first-party apps
  • Expensive
  • Heats up under stress
  • Heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  2. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  3. Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  5. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
  3. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  4. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
  6. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  8. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  10. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.