Samsung Galaxy S21 FE 5G का नया मॉडल स्नैपड्रैगन 888 SoC के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Samsung Galaxy S21 FE 5G 2023 : फोन में 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 जुलाई 2023 12:23 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है
  • इसे नेवी कलर भी खरीदा जा सकेगा
  • कंपनी की वेबसाइट पर फोन को लिस्‍ट किया गया है

भारत में इस फोन की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है।

Samsung Galaxy S21 FE 5G के 2023 मॉडल को बेहद खामोशी के साथ भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। 
नए मॉडल में सिर्फ प्रोसेसर को बदला गया है। बाकी सभी फीचर्स इसी नाम से पिछले साल आए स्‍मार्टफोन जैसे हैं। गैलेक्‍सी एस21 एफई 5जी के नए मॉडल में स्नैपड्रैगन 888 SoC लगाया गया है। फोन में 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। सैमसंग के मुताबिक, यह नए कलरवे में आएगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S21 FE 5G (2023) की भारत में कीमत और उपलब्धता

सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G (2023) की भारत में कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। फोन को 8GB + 256GB वेरिएंट में बेचा जाएगा। इसे ग्रेफाइट, लैवेंडर, ऑलिव और वाइट के अलावा एक नए कलर नेवी में खरीदा जा सकेगा। 

यह स्‍मार्टफोन खरीदारी के लिए उपलब्ध है और कंपनी की वेबसाइट पर लिस्‍टेड है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S21 FE 5G (2023) के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

सैमसंग की वेबसाइट पर दी गई डिटेल्‍स के अनुसार, यह स्‍मार्टफोन डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आता है और एंड्रॉयड ओएस पर चलता है। हालांकि कंपनी ने एंड्रॉयड वर्जन की जानकारी नहीं दी है। फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे 8GB LPDDR5X रैम के साथ जोड़ा गया है। इसके मुकाबले पिछले साल आए S21 FE में Exynos 2100 SoC दिया गया था।  

इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 6.4-इंच का फुल-HD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। गैलेक्सी S21 FE 5G (2023) में भी 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा मौजूद है। 
Advertisement

फोन में 256GB स्टोरेज है। यह 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5, NFC, GPS/ A-GPS, वायरलेस DeX और USB टाइप-C जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के साथ आता है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी फोन में दिया गया है। 4500mAh की बैटरी फोन में है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ ही रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। फोन को IP68 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह पानी और धूल से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचा रहता है। डिवाइस का वजन 177 ग्राम है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.