Samsung Galaxy S20 Fan Edition (Galaxy S20 Lite) एक्सीनॉस 990 प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट

Samsung Galaxy S20 Fan Edition उर्फ Galaxy S20 Lite स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच पर एक्सिनॉस 990 प्रोसेसर के साथ लिस्ट हुआ है। लेटेस्ट अपडेट हैरान करने वाली है, क्योंकि इससे पहले सामने आई जानकारी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होने की बात की गई थी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 14 अगस्त 2020 10:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 Fan Edition में दिया जा सकता है ट्रिपल रियर कैमरा
  • सैमसंग गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है
  • Samsung SM-G780F के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है फोन

डिवाइस में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है

Samsung Galaxy S20 Fan Edition उर्फ Galaxy S20 Lite स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच पर एक्सीनॉस 990 प्रोसेसर के साथ लिस्ट हुआ है। लेटेस्ट अपडेट हैरान करने वाली है, क्योंकि इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आएगा। केवल यह ही नहीं बल्कि सैमसंग गैलेक्सी एस20 लाइट स्मार्टफोन से जुड़ी कई कथित लीक्स व रिपोर्ट पिछले कुछ हफ्तों से सामने आ रही हैं, जिसमें इसके अपेक्षित डिस्प्ले और बैटरी क्षमता आदि की जानकारी शामिल है।। सैमसंग गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन को लेकर कहा जा रहा है कि इसे साल 2020 की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung SM-G780F की गीकबेंच लिस्टिंग को माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy S20 Fan Edition का भारतीय वेरिएंट हो सकता है। लिस्टिंग में इस फोन में मौजूद एक्सीनॉस 990 प्रोसेसर के संकेत दिए गए हैं। आपको बता दें, इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले टिप्सटर अभिषेक यादव द्वारा दी गई थी। लिस्टिंग में फोन का सिंगल कोर स्कोर 588 है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 2,448 है। इसके अलावा लिस्टिंग में एंड्रॉयड 10 और 8 जीबी तक के रैम की जानकारी मिली है।
 

गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन की यह इकलौती गीकबेंच लिस्टिंग नहीं है। इससे पहले पिछले महीने एक अलग मॉडल नंबर SM-G781B गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जिसे लेकर कहा गया था कि यह सैमसंग गैलेक्सी एस20 लाइट होगा। लिस्टिंग में डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट था।

फिलहाल, Samsung ने फोन के किसी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही फोन की मौजूदगी को लेकर कोई बयान ज़ारी किया है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S20 Fan Edition specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और आईपी68-सर्टिफाइड बिल्ड फीचर किया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो कि Galaxy S20+ और Samsung Galaxy S10 Lite में भी मौजूद है। अन्य जानकारी के अनुसार, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो यूनिट 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मौजूद होगा।

जैसे कि हमने बताया यह डिवाइस साल 2020 की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है, जो कि चार कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा ग्रीन, ऑरेंज, रेड और व्हाइट।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Display is bright and vivid
  • Good overall performance
  • Solid battery life
  • Capable cameras
  • Bad
  • Low-light video isn’t great
  • No IP rating or wireless charging
  • Back scuffs easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.