Samsung Galaxy S20 FE का नया 4G वेरिएंट Snapdragon 865 SoC के साथ होगा लॉन्च

सैमसंग अपने Samsung Galaxy S20 FE 4G में परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए Qualcomm Snapdragon 865 SoC चिपसेट को प्रयोग करेगी। इन दोनों चिपसेट की परफॉर्मेंस में फोन के अंदर काफी अंतर देखा गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2021 14:18 IST
ख़ास बातें
  • Exynos 990 वाला Samsung Galaxy S20 FE 4G वेरिएंट होगा रिप्लेस
  • Samsung Galaxy S20 FE 5G में आता है Snapdragon 865 SoC चिपसेट
  • Samsung Galaxy S20 FE 4G वेरिएंट में भी होगा Snapdragon 865 SoC

Samsung Galaxy S20 FE 4G वेरिएंट जल्दी ही Qualcomm Snapdragon 865 SoC के साथ लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy S20 FE 4G वेरिएंट जल्दी ही Qualcomm Snapdragon 865 SoC के साथ लॉन्च हो सकता है, ऐसी खबर है। सैमसंग ने Galaxy S20 FE को बीते वर्ष सितम्बर महीने में 4G और 5G दोनों ही मॉडल्स में लॉन्च किया था। इसके 4G वेरिएंट में Exynos 990 SoC है जबकि 5G वेरिएंट में Snapdragon 865 SoC चिपसेट है। अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि Galaxy S20 FE का 4G वेरिएंट Snapdragon 865 SoC के साथ आ सकता है और यह Exynos 990 वेरिएंट की जगह ले लेगा।

गत वर्ष सितम्बर महीने में यूएस में Galaxy S20 FE के 4G और 5G वेरिएंट लॉन्च हुए थे। उसके एक महीने बाद भारत में केवल इसका 4G वेरिएंट ही आया था। अब पिछले महीने सैमसंग ने इस फोन का 5जी वेरिएंट भारत में भी लॉन्च कर दिया। अब WinFuture की एक रिपोर्ट के अनुसार यह साउथ कोरियन दिग्गज Exynos 990 SoC वाले Galaxy S20 FE को Snapdragon 865 SoC 4जी वेरिएंट से पूरी तरह बदलना चाहती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाला Samsung Galaxy S20 FE 4G का मॉडल नम्बर SM-G780G है और यह 5जी वेरिएंट वाली स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही आएगा। मगर इसमें Snapdragon X55 5G modem नहीं होगा। यह वेरिएंट पहले ही कंपनी की Scandinavian website पर चार कलर ऑप्शन्स के साथ लिस्ट हो चुका है। इसमें क्लाउड लेवेंडर, क्लाउड मिंट, क्लाउड नेवी और क्लाउड रेड कलर ऑप्शन हैं। इसमें 128जीबी का सिंगल स्टोरेज मॉडल ही दिखाया गया है। हालांकि अभी कीमत के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है।

Galaxy S20 FE लाइनअप अब काफी उलझनपूर्ण हो गया है क्योंकि इसके बहुत सारे वेरिएंट पहले से मार्केट में आ चुके हैं और अभी और भी आने बाकी हैं। हां, इससे इतना अनुमान लगाया जा सकता है कि सैमसंग अपने Exynos 990 SoC वाले मॉडल्स को मार्केट से हटाने की जुगत में लगी है। ऐसा अपेक्षित भी है क्योंकि Exynos प्रोसेसर वाला मॉडल Snapdragon आधारित मॉडल से परफॉर्मेंस में कमतर ही रहता है। इस तरह की रिपोर्ट पहली बार नहीं आई है। इससे पहले भी महीने के शुरुआत में रिपोर्ट आई थी। मगर उस वक्त कहा जा रहा था कि नया वेरिएंट Snapdragon 865 SoC के साथ आएगा और वह Exynos 990 मॉडल को रिप्लेस करेगा।

यहां पर गौरतलब है कि अभी तक सैमसंग ने नए Samsung Galaxy S20 FE के बारे में कोई जानकारी नहीं साझा की है। मगर कथित तौर पर सैमसंग के इस वर्ष के रोड मैप का एक लीक सामने आया था। इसमें FE Unpacked इवेंट का जिक्र किया गया था और यह 19 अगस्त के लिए निर्धारित है। शायद उसी समय सैमसंग अपने Galaxy S20 FE वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  2. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  3. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता हैचिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Jiohotstar, OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला धांसू Airtel प्लान!
  2. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  3. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  4. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  5. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  6. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  7. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  8. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.