Samsung Galaxy S20 FE भारत में कल देगा दस्तक, जानें इसके बारे में सबकुछ

Samsung Galaxy S20 FE केवल 4जी सपोर्ट के साथ भारतीय बाज़ार में लॉन्च होगा, जबकि इसका ग्लोबल वेरिएंट 4जी और 5जी दोनों विकल्पों में आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2020 17:52 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 FE को 6 अक्टूबर यानी कल भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • 120 हर्ट्ज़ होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा से लैस आता है फोन
  • केवल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में किया जाएगा पेश

Samsung Galaxy S20 FE को भारत में 8 जीबी रैम के साथ लाया जाएगा

Samsung Galaxy S20 FE को भारत में मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, कंपनी ने Gadgets 360 को पुष्टि की है। Galaxy S20 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लाइट वर्ज़न वेरिएंट के रूप में इस फोन को पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी एस20 एफई, जिसे सैमसंग गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन के रूप में भी जाना जाता है, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले के साथ आता है। स्मार्टफोन का डिज़ाइन काफी हद तक फ्लैगशिप एस20 और नोट 20-सीरीज़ से मेल खाता है। इसके अलावा, Samsung Galaxy S20 FE में कंपनी ने 120Hz डिस्प्ले का भी इस्तेमाल किया है और युवाओं को आकर्षित करने के लिए कई रंग विकल्पों में पेश किया है।
 

Samsung Galaxy S20 FE India details

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई केवल 4जी सपोर्ट के साथ भारतीय बाज़ार में लॉन्च होगा, जबकि इसका ग्लोबल वेरिएंट 4जी और 5जी दोनों विकल्पों में आता है। Galaxy S20 FE के भारतीय वेरिएंट को केवल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में लाया जाएगा और इसके और पांच रंग विकल्पों होंगे, जिनमें क्लाउड रेड, क्लाउड लैवेंडर, क्लाउड मिंट, क्लाउड नेवी और क्लाउड व्हाइट शामिल हैं। यह ग्लोबल मॉडल के विपरीत है, जिसमें 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट और कुल छह रंग विकल्प शामिल हैं। ग्लोबल वेरिएंट में क्लाउड ऑरेंज नाम का एक अतिरिक्त रंग विकल्प है, जो भारतीय बाज़ार में नहीं आ रहा है।
Advertisement

Samsung ने Galaxy S20 FE की भारतीय कीमत की पुष्टि नहीं की है, हालांकि टीज़ किया है कि यह "बेहद प्रतिस्पर्धी" होगा। याद दिलाते चलें कि ग्लोबल बाज़ारों में इसके 5जी मॉडल की शुरुआती कीमत 699 डॉलर (लगभग 51,200 रुपये) है।
 

Samsung Galaxy S20 FE specifications

डुअल-सिम (नैनो + ईसिम) सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस आता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा सुरक्षित बनाया गया है और यह 407 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। Galaxy S20 FE के 4जी वेरिएंट में ऑक्टा-कोर Exynos 990 चिपसेट मिलता है। वहीं, कंपनी ने 5जी विकल्प को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ उतारा है। फोन 8 जीबी रैम से लैस आता है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए, Samsung Galaxy S20 FE ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस आता है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर भी मिलता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) मिलता है। आखिर में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Galaxy S20 FE के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। फ्रंट-फेसिंग कैमरा में ऑटोफोकस सपोर्ट भी है।

सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 एफई पर 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी है। फोन 5जी (वैकल्पिक), 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है। इसके अलावा Samsung Galaxy S20 FE में AKG द्वारा अनुकूलित स्टीरियो स्पीकर शामिल किया गया है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 4,500mAh बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वायरलेस चार्जिंग सपोर्टेड डिवाइस को चार्ज करने के लिए फोन वायरलेस पॉवरशेयर लेकर आता है। Galaxy S20 FE का डायमेंशन 159.8x74.5x8.4 एमएम और वज़न 190 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Vibrant 120Hz Super AMOLED screen
  • Versatile and capable cameras
  • Lots of software features
  • Bad
  • Gets warm when stressed
  • Disappointing battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  9. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.