Samsung Galaxy S20+ नए अवतार में हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास...

Samsung Galaxy S20+ में इनफिनिटी ओ होल-पंच है। फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फोन में 7nm ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 990 प्रोसेसर पर काम करता है।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 20 मई 2020 09:52 IST
ख़ास बातें
  • नया Samsung Galaxy S20+ Aura Blue वेरिएंट नीदरलैंड में हुआ है लॉन्च
  • भारत में क्लाउड ब्लू, कॉस्मिक ब्लैक और कॉस्मिक ग्रे रंगों में है उपलब्ध
  • भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस20+ की कीमत है 77,999 रुपये

Samsung Galaxy S20+ की भारत में कीमत 77,999 रुपये है

Samsung Galaxy S20+ को अब ग्राहक एक बिल्कुल नए Aura Blue कलर वेरिएंट में भी खरीद सकेंगे। नए गैलेक्सी एस20+ ऑरा ब्लू रंग विकल्प को सैमसंग ने मंगलवार को लॉन्च किया है। नए रंग के अलावा स्मार्टफोन क्लाउड ब्लू, कॉस्मिक ब्लैक और कॉस्मिक ग्रे विकल्पों में उपलब्ध था। अब गैलेक्सी एस20+ के लॉन्च के तीन महीने बाद कंपनी ने इस नए रंग के वेरिएंट को लॉन्च किया है। Samsung Galaxy S20+ ऑरा ब्लू वेरिएंट फिलहाल नीदरलैंड में लॉन्च किया गया है। इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी एस20+ दक्षिण कोरिया सहित चुनिंदा बाजारों में एक स्पेशल क्लाउड व्हाइट मॉडल में भी उपलब्ध था।

सैमसंग ने नए वेरिएंट को लेकर कहा है कि ऑरा ब्लू मॉडल के लॉन्च के बाद अब ग्राहकों के पास गैलेक्सी एस20+ में चुनने के लिए कई रंग विकल्प उपलब्ध हैं।
Advertisement

जबकि कॉस्मिक ग्रे, क्लाउड ब्लू और कॉस्मिक ब्लैक रंग विकल्प पहले से ही उपलब्ध थे, फरवरी में सैमसंग की वेबसाइट पर क्लाउड व्हाइट कलर विकल्प भी देखा गया था। इसके अलावा Samsung Galaxy S20+ 5G Olympic Edition स्मार्टफोन भी है, जो मैट गोल्ड रंग में आता है। यह फोन केवल जापान में उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी एस20+ के लिए नया ऑरा ब्लू रंग फिलहाल केवल नीदरलैंड में उपलब्ध है। भारत में यह फोन क्लाउड ब्लू, कॉस्मिक ब्लैक और कॉस्मिक ग्रे रंगों में उपलब्ध है। इसे केवल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल में बेचा जा रहा है, जिसकी कीमत 77,999 रुपये है।
Advertisement


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आपको याद दिला दें कि Samsung Galaxy S20+ में 6.7 इंच का क्वाड-एचडी (1,440x3,200 पिक्सल) डायनमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलेगा। इसमें इनफिनिटी ओ होल-पंच है। फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 7nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में सैमसंग एक्सीनॉस 990 प्रोसेसर दिया गया है। Samsung Galaxy S20+ क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और फ्रंट में होल-पंच 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा शामिल है। गैलेक्सी एस20+ को IP68 का सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग (रिटेल बॉक्स में), फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium construction quality
  • Excellent display
  • Lean, feature-rich UI
  • Very good rear cameras
  • Great app and gaming performance
  • Day-long battery life
  • Bad
  • Heats up under load
  • Bland design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.