Samsung Galaxy S11 अगले साल 18 फरवरी को हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy S11 Launch Date: सैमसंग गैलेक्सी एस11 की लॉन्च डेट एक रिपोर्ट के माध्यम से सामने आई है, जानें Samsung के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में।

Samsung Galaxy S11 अगले साल 18 फरवरी को हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy S11 Launch Date: सैमसंग गैलेक्सी एस11 अगले साल फरवरी में हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
Samsung Galaxy S11 Launch Date: सैमसंग 2019 में अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को उतार चुकी है और अब सभी का ध्यान कंपनी के अगले साल लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर है। कंपनी के रिलीज़ शेड्यूल की बात करें तो अगला गैलेक्सी एस-सीरीज़ फ्लैगशिप Samsung Galaxy S11 हो सकता है जिसे 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस11 से अगले साल फरवरी माह के तीसरे सप्ताह में पर्दा उठाया जा सकता है। Galaxy S11 को अगले साल सैन फ्रांसिस्को में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

Samsung Galaxy S11 launch date (उम्मीद)

सैमसंग एस-सीरीज़ के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस11 से संबंधित अब तक कोई भी जानकारी या लीक आदि सामने नहीं आए हैं। लेकिन SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2020 के तीसरे सप्ताह में Galaxy S11 से पर्दा उठेगा। विशेष रूप से, रिपोर्ट में 18 फरवरी 2020 का जिक्र है, कहा जा रहा है कि इसी दिन Samsung अपने अगले फ्लैगशिप सैमसंग गैलेक्सी एस11 से पर्दा उठाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी एस11 में कंपनी के खुद का 108 मेगापिक्सल ISOCELL HMX सेंसर हो सकता है। कहा जा रहा है कि फोन में पेरिस्कोप-स्टाइल कैमरा मॉड्यूल हो सकता है जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आ सकता है। सैमसंग 5एक्स ऑप्टिकल ज़ूम कैमरा मॉड्यूल के काफी पतले होने का दावा किया गया है।

Galaxy S11 अभी Picasso कोडनेम के साथ डेवलपमेंट स्टेज में है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में इस बात का जिक्र था कि इस हैंडसेट को वन यूआई 2.1 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ उतारा जाएगा और इसमें फोकस मोड जैसे नए फीचर्स दिए जाएंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »