Samsung Galaxy S10 की कीमत लीक, 8 मार्च से शुरू हो सकती है बिक्री

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग की फ्लैगशिप Samsung Galaxy S10 सीरीज को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं।

Samsung Galaxy S10 की कीमत लीक, 8 मार्च से शुरू हो सकती है बिक्री

Samsung Galaxy S10 की कीमत लीक, 8 मार्च से शुरू हो सकती है बिक्री

ख़ास बातें
  • Galaxy S10 की शुरुआती कीमत 669 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड हो सकती है
  • 5G वेरिएंट की कीमत 1,399 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड हो सकती है
  • इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं गैलेक्सी एस10 सीरीज के फोन
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग की फ्लैगशिप Samsung Galaxy S10 सीरीज को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज के तहत तीन वेरिएंट उतारे जाएंगे, लेकिन हाल ही में Galaxy S10 के तीनों वेरिएंट की कीमत लीक हो गई है। केवल इतना ही नहीं, अटकलें लगाई जा रही हैं कि Samsung कंपनी गैलेक्सी एस10 की एक्सेसरीज पर भी काम कर रही है।

टेक रिटेलर Gizmodo UK की रिपोर्ट में गैलेक्सी एस10 सीरीज के तीनों वेरिएंट की कीमत की जानकारी दी गई है। अमेरिका में Galaxy S10 Lite में 5.8 इंच और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 669 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (लगभग 60,500 रुपये) हो सकती है। याद करा दें कि, अमेरिका में Galaxy S9 की शुरुआती कीमत 739 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (लगभग 66,800 रुपये) है। भारत में इसे 57,900 रुपये में उतारा गया था।

Galaxy S10 में 6.1 इंच डिस्प्ले होगा जिसकी कीमत 799 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (लगभग 72,200 रुपये) हो सकती है। इस दाम में 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। वहीं, इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 999 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (लगभग 90,300 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के प्रीमियम वेरिएंट Galaxy S10+ के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 899 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (लगभग 81,200 रुपये) वहीं, इसके 512 जीबी वेरिएंट को 1,099 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (लगभग 99,300 रुपये) में उतारा जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy S10+ का एक 1टीबी वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। इस मॉडल की कीमत 1,399 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (लगभग 1,26,400 रुपये) में लॉन्च होगा। यह वेरिएंट स्पेशल एडिशन होगा जो 6.7 इंच डिस्प्ले और छह कैमरों के साथ आ सकता है।

कीमत के अलावा Gizmodo UK की रिपोर्ट से पता चला है कि गैलेक्सी एस10 को Mobile World Congress (MWC) 2019 से पहले आयोजित सैमसंग अनपैक्ड इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो जाएगी और स्मार्टफोन 8 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। हैंडसेट की उपलब्धता तारीख हर जगह अलग हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी एस10 में इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के अलावा सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।

SamMobile ने Galaxy S10 एक्सेसरीज को भी लीक कर दिया है। उम्मीद है कि इन्हें नए फ्लैगशिप वेरिएंट के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है। लिस्ट में गैलेक्सी एस10 सिलिकॉन, एस-व्यू फ्लिप और एलईडी वॉलेट कवर शामिल है। कहा जा रहा है कि तीनों वेरिएंट के लिए कंपनी एस-व्यू फ्लिप कलर, प्रोटेक्टिव स्टैंड और सिलिकॉन कवर को लाएगी। हालांकि, प्रीमियम वेरिएंट के लिए एक लेदर कवर को भी उतारे जाने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S10 के लिए एस-व्यू फ्लिप कवर को ब्लैक, व्हाइट और पीले रंग में तो वहीं सिलिकॉन कवर को व्हाइट, ब्लू, ब्लैक और नेवी रंग में उतारा जाएगा। लेदर कवर को ब्लैक और नेवी रंग में Rugged प्रोटेक्टिव कवर को सिल्वर, ब्लैक, व्हाइट और ब्लू रंग में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, एलईडी वॉलेट कवर को व्हाइट, ब्लैक और ग्रीन रंग में उतारे जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  4. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  6. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  7. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  9. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  10. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »