Samsung Galaxy On8 (2018) की बिक्री शुरू, जानें खासियतें

6 इंच इनफिनिटी डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस Samsung Galaxy On8 (2018) की बिक्री शुरू हो गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अगस्त 2018 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy On8 (2018) में है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • सैमसंग के इस फोन में हुआ है स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल
  • एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 (2018)
हैंडसेट निर्माता कंपनी सैमसंग के किफायती हैंडसेट Samsung Galaxy On8 (2018) की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 (2018) की बिक्री दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। याद रहे कि एक हफ्ते पहले ही 6 इंच इनफिनिटी डिस्प्ले, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस डुअल रियर कैमरा सेटअप वाले Samsung Galaxy On8 (2018) को भारत में लॉन्च किया गया था। यह हैंडसेट 2016 में लॉन्च हुए Samsung Galaxy On8 का अपग्रेड मॉडल है। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती भी की गई है।

Samsung Galaxy On8 (2018) की कीमत 17,990 रुपये है लेकिन अभी यह हैंडसेट 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 (2018) के साथ लॉन्च ऑफर भी दिया जा रहा है। सैमसंग शॉप और फ्लिपकार्ट पर 2750 रुपये का कैशबैक, जियो की तरह से दोगुना डेटा मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को बिना ब्याज वाली ईएमआई सुविधा भी दी जाएगी। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतना पर फ्लिपकार्ट पर 400 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy On8 (2018) की कीमत और उपलब्धता

Galaxy On8 (2018) को 16,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर में उपलब्ध है। दो रियर कैमरे वाले सैमसंग के इस फोन की बिक्री 6 अगस्त से शुरू होगी। फोन बिना ब्याज वाले ईएमआई और डेटा ऑफर के साथ आएगा।
 

Samsung Galaxy On8 (2018) स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 (2018) में 6 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। एचडी+ रिजॉल्यूशन वाली इस स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। Galaxy On8 पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिवाइस है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। सैमसंग का यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसके ऊपर कंपनी की अपनी सैमसंग एक्सपीरियंस स्किन है।
 
Samsung Galaxy On8 (2018) में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.7 अपर्चर वाला है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.9 है। हैंडसेट में फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हैंडसेट की बैटरी 3500 एमएएच की है।
Advertisement

कंपनी ने जानकारी दी है कि हैंडसेट का डुअल रियर कैमरा सेटअप आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस है। रियर कैमरे सैमसंग के लाइव फोकस फीचर के साथ आते हैं। इस फीचर की मदद से यूज़र बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं। कैमरे में बैकग्राउंड ब्लर शेप, पोर्ट्रेट डॉली और प्रोट्रेट बैकड्रॉप जैसे फीचर दिए गए हैं। इस फोन में सैमसंग मॉल और चैट ओवर वीडियो जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  2. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  7. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  8. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  9. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  10. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.