सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) में है फिंगरप्रिंट सेंसर, जानें सारी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 सितंबर 2016 13:44 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ऑन7 (2016) चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • इस स्मार्टफोन की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) है
  • सैमसंग ने गैलेक्सी ऑन5 (2016) के बारे में भी जानकारी दी
सैमसंग ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ऑन7 (2016) लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी ऑन7 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस फोन को कंपनी की चीन की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) है। फोन चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह फोन गोल्ड, पिंक गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

सैमसंग ने गैलेक्सी ऑन5 (2016) के बारे में भी खुलासा किया। लेकिन फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। गैलेक्सी ऑन7 (2016) और गैलेक्सी ऑन5 (2016) मेटल डिज़ाइन से लैस हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) में 5.5 इंच का (1920×1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी डिस्प्ले है। इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

सैमसंग ने गैलेक्सी ऑन7 में एलईडी फ्लैश और एफ/1.9 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। अपर्चर एफ/1.9 के साथ फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है। फोन के होम बटन में फोन को अनलॉक करने के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। अलीपे को इस्तेमाल कर मोबाइल पेमेंट की जा सकती है।
Advertisement

यह फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। फुल मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन वाला यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूज़र के पास दूसरी सिम और माइक्रोएसडी कार्ड में से कोई एक विकल्प चुनने का मौका होगा। इस फोन का डाइमेंशन 151.7 x 75 x 8 मिलीमीटर और वज़न 167 ग्राम है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.