Samsung Galaxy On6 लॉन्च, इसमें सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले Samsung Galaxy On6 की सबसे अहम खासियत सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 2 जुलाई 2018 16:07 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपरएमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है
  • Samsung Galaxy On6 में एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • हैंडसेट में जान फूंकने का काम करती है 3000 एमएएच की बैटरी

Samsung Galaxy On6 की कीमत है 14,490 रुपये

सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले Samsung Galaxy On6 की सबसे अहम खासियत सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। इसके अलावा Samsung का यह फोन चैट ओवर वीडियो, सैमसंग मॉल और माय गैलेक्सी वीडियो जैसे फीचर के साथ आएगा। मिड-रेंज सेगमेंट के इस स्मार्टफोन की सीधी भिड़ंत Moto G6, Asus Zenfone Max Pro M1 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro जैसे हैंडसेट से होगी।
 

Samsung Galaxy On6 की कीमत और लॉन्च ऑफर

जानकारी दी गई है कि Galaxy On6 को 14,490 रुपये में बेचा जाएगा। यह फ्लिपकार्ट के अलावा सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर 5 जुलाई से मिलेगा। अभी यह फोन ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। गैलेक्सी ऑन6 खरीदने वाले ग्राहक 49 रुपये में फ्लिपकार्ट के मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान को चुन सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड के साथ बिना ब्याज़ वाले ईएमआई का विकल्प भी है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy On6 खरीदने पर Jio सब्सक्राइबर 2,750 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक पाएंगे। इसके लिए 198 रुपये या 299 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज कराना होगा। इसके अलावा यूज़र को 198 रुपये या उससे महंगे प्लान से पहली चार बार रीचार्ज करवाने पर डबल डेटा का फायदा मिलेगा।
 

Samsung Galaxy On6 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपरएमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। एंड्रॉयड ओरियो पर चलने वाले इस फोन में सैमसंग के अपने एक्सीनॉस सीरीज़ प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का यह हैंडसेट 1.6 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर के साथ आता है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। फोन में एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। लाइव स्टीकर्स, स्टांप्स और फिल्टर्स जैसे फीचर रियर कैमरा का हिस्सा हैं। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। इसके साथ भी एक एलईडी फ्लैश मौज़ूद है और यह सेंसर भी एफ/1.9 अपर्चर वाला है। सेल्फी फोकस और ब्यूटी मोड की मदद से यूज़र बेहतर तस्वीरों की उम्मीद कर सकते हैं। सुरक्षा के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और यूज़र फेस अनलॉक का भी मज़ा ले पाएंगे।

हैंडसेट में जान फूंकने का काम करती है 3000 एमएएच की बैटरी। फोन में 4जी वीओएलटीई जैसे आम कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy On6 Launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.