Samsung Galaxy On6 से 2 जुलाई को उठेगा पर्दा, फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री

अभी कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि सैमसंग इंडिया जुलाई के पहले हफ्ते में अपनी गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। अब यह साफ हो गया है कि Samsung का यह फोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा।

Samsung Galaxy On6 से 2 जुलाई को उठेगा पर्दा, फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक नया वेबपेज लाइव हो गया है
  • Samsung Galaxy On6 में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी
  • इसकी कीमत 15,000 रुपये होगी
विज्ञापन
भारतीय मार्केट में चीनी कंपनियों की बढ़ती हिस्सेदारी को चुनौती देने के लिए सैमसंग ने तैयारी कर ली है। अभी कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि सैमसंग इंडिया जुलाई के पहले हफ्ते में अपनी गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। अब यह साफ हो गया है कि Samsung का यह फोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक नया वेबपेज लाइव हो गया है जिससे पता चला है कि नए स्मार्टफोन को 2 जलाई को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने जानकारी दी है कि यह फोन Samsung Galaxy On6 के नाम से जाना जाएगा।

दावा किया गया था कि Samsung Galaxy On6 में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी और इसकी कीमत 15,000 रुपये होगी। इस फोन के लिए लाइव किए गए फ्लिपकार्ट के नए वेबपेज पर गौर करें तो पता चलता है कि यह फोन चैट ओवर वीडियो फीचर के साथ आएगा जिसकी झलक हमें हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy J6 और Samsung Galaxy J8 में मिली थी। इस वेबपेज पर दो वीडियो भी इस्तेमाल किए गए हैं। दोनों ही वीडियो में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ को कुछ स्टंट करते दिखाया गया है और इस दौरान वह सैमसंग के इस कथित फोन पर कुछ देखते हुए नज़र आ रहे हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट से हमें फोन के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। सिर्फ यह साफ हो सका है कि यह फोन सैमसंग की गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का होगा।

मार्केटिंग कैंपन से ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी होगा जो फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले होने की पुष्टि है। प्रमोशनल वीडियो पर गौर करें तो यह भी साफ हो जाता है कि Galaxy On6 सिंगल कैमरा फोन है और पिछले हिस्से पर ही कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy On6 कंपनी के अपने एक्सीनॉस प्रोसेसर पर चलेगा। इसके अलावा यह फोन कंपनी के इनफिनिटी डिस्प्ले तकनीक से भी लैस है।

याद रहे कि सैमसंग की गैलेक्सी ऑन सीरीज़ के आखिरी फोन Galaxy On7 Prime को साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस फोन की अहम खासियत सैमसंग मॉल थी। हाल के दिनों में Samsung ने अपने Galaxy A6+, Galaxy A6, Galaxy J8 और Galaxy J6 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये सारे फोन इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 में और कुछ क्या खास है? इस सवाल का जवाब 2 जुलाई को दोपहर साढ़े 12 बजे मिल जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
  4. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  6. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  7. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  8. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  9. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  10. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »