Samsung Galaxy Note 9 बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, इस प्रोसेसर से है लैस

Samsung का नया स्मार्टफोन Galaxy Note 9 एक्सीनोस 9810 चिपसेट के साथ देखा गया है। इसे गीकबेंच पर देखा गया है...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 मई 2018 11:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung का नया स्मार्टफोन Galaxy Note 9 दे सकता है दस्तक
  • नए फोन को गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है
  • Samsung Galaxy Note 9 के अगस्त में आने की उम्मीद
Samsung का नया स्मार्टफोन Galaxy Note 9 एक्सीनोस 9810 चिपसेट के साथ देखा गया है। इसे गीकबेंच पर देखा गया है। नई जानकारी आगामी गैलेक्सी नोट मॉडल के यूएस वेरिएंट के बेंचमार्क साइट पर देखे जाने के बाद सामने आया है। Samsung Galaxy Note 9 के अगस्त महीने के आखिर में आईएफए 2018 में दस्तक देने की उम्मीद है। पिछले गैलेक्सी नोट सीरीज़ के हैंडसेट की तरह Samsung Galaxy Note 9 भी एक्सीनोस और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, दोनों से लैस होकर आएगा।

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy Note 9 को एसएम-एन960एन मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से इशारा मिला है कि फोन में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो काम करेगा। इसके टॉप पर दिया जा सकता है सैमसंग एक्सपीरिएंस। बेंचमार्क स्कोर के मामले में एक्सीनोस चिपसेट से पावर्ड Samsung Galaxy Note 9 को गैलेक्सी नोट 9 के यूएस वेरिएंट से कहीं बेहतर स्कोर मिले हैं।

हालिया अफवाहों की बात करें तो Samsung Galaxy Note 9 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जो 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। Samsung Galaxy Note 9 को पावर देने के लिए मौज़ूद हो सती है 4000 एमएएच की बैटरी। कुछ शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गाय है कि गैलेक्सी नोट का नया मॉडल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होकर आ रहा है। हालांकि, उम्मीद है कि सैमसंग रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर भी हैंडसेट में दे सकती है। Samsung Galaxy Note 9 के बिक्सबी 2.0 के साथ आने की बात कही गई है। Samsung Galaxy Note 9 के सपोर्ट पेज पहले से नॉर्थ अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका की वेबसाइट पर आ चुके हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy Note 9, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.