Samsung Galaxy Note 9 का नया कलर वेरिएंट लॉन्च

Samsung Galaxy Note 9 Snow White: सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 का नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया गया है। इस वेरिएंट का एस पेन किस रंग में आएगा एवं दाम क्या होगा आदि सभी सवालों का जवाब जानिए।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 नवंबर 2018 12:01 IST
ख़ास बातें
  • 128 जीबी वेरिएंट में आएगा Galaxy Note 9 का नया वेरिएंट
  • ताइवान में लॉन्च हुआ Galaxy Note 9 का नया कलर वेरिएंट
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में है 4000 एमएएच की बैटरी

Samsung Galaxy Note 9 का नया कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें दाम

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने Samsung Galaxy Note 9 के स्नो व्हाइट कलर वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। याद करा दें कि पहले Samsung Galaxy Note 9 को मिडनाइट ब्लैक, मेटालिक कॉपर, ओसियन ब्लू, लेवेंडर पर्पल रंग में लॉन्च किया गया था। मजेदार बात यह है कि ओसियन ब्लू वेरिएंट पीले रंग के एस पेन के साथ आता है, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि स्नो व्हाइट वेरिएंट का S Pen सफेद रंग में मिलेगा। बता दें किा सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के नए वेरिएंट को फिलहाल ताइवान में लॉन्च किया गया है। सितंबर में Galaxy Note 9 के क्लाउड सिल्वर रंग को अमेरिका में लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy Note 9 के नए वेरिएंट की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 स्नो व्हाइट वेरिाएंट एक्सक्लूसिव तौर पर Samsung एक्सपीरियंस हॉल, सैमसंग स्मार्ट पवेलियन, सैमसंग मॉल और एनटी टेलीकॉम पर दिसंबर से मिलना शुरू हो जाएगा। नया वेरिएंट केवल 128 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस वेरिएंट का दाम TWD 30,900 (लगभग 70,500 रुपये) है। 31 दिसंबर से पहले ऑर्डर करने पर ग्राहकों को फ्री लिमिटेड एडिशन वायरलेस फास्ट चार्जर दिया जाएगा। बता दें कि इस चार्जर का दाम TWD 1,190 (लगभग 2,700 रुपये) है।

याद करा दें कि, अमेरिकी मार्केट में Samsung Galaxy Note 9 की कीमत 999 डॉलर (करीब 70,500 रुपये) से शुरू होती है। भारत में Samsung Galaxy Note 9 की कीमत 67,900 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में सैमसंग के इस फोन का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये होगी। सैमसंग का यह फ्लैगशिप हैंडसेट Amazon पर बेचा जाता है।
 

Samsung Galaxy Note 9 स्नो व्हाइट स्पेसिफिकेशन

रंग में बदलाव के अलावा सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के स्पेसिफिकेशन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। सैमसंग Galaxy Note 9 में 6.4 इंच क्वाड एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले 2.0 डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है। पहली बार गैलेक्सी नोट सीरीज में इतनी बड़ा डिस्प्ले दी गई है। यह हैंडसेट 18.5:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। गैलेक्सी नोट 9 की चोड़ाई और मोटाई थोड़ी ज्यादा है। गैलेक्सी नोट 9 का वजन 200 ग्राम है।  भारत में यह हैंडसेट एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर (2.7GHz + 1.7GHz) वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

सैमसंग Galaxy Note 9 स्नो व्हाइट वेरिएंट केवल 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कैमरा की बात करें तो Galaxy Note 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के होंगे जिनका अर्पचर (एफ/1.5-एफ/2.4) होगा। रियर कैमरे से आप 2x ऑप्टिकल जूम और 10x तक डिजिटिल जूम कर पाएंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है जिसका अर्पचर एफ/1.7 है।

Samsung Galaxy Note 9 में 4000 एमएएच की बैटरी है जो Samsung Galaxy Note 8 में मौजूद 3300 एमएएच से ज्यादा पावर बैकअप देगी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के साथ मिलने वाला एस पेन को पहले से बेहतर बनाया गया है, साथ ही इसमें पहले के मुकाबले कई फीचर्स को भी जोड़ा गया है। नया एस पेन ब्लूटूथ सपॉर्ट के साथ आता है। S Pen ब्लूटूथ लो एनर्जी मॉड्यूल के साथ आएगा। नए एस पेन को रीमोट कंट्रोल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

S Pen की मदद से आप आसानी से तस्वीर क्लिक कर पाएंगे। एक बार बटन दबाने पर कैमरा एक्टिव हो जाएगा। बटन को दो बार दबाने पर फ्रंट और रियर कैमरे के बीच आसानी से स्विच किया जा सकेगा। सैमसंग ने बताया कि 40 सेकेंड चार्ज करने पर आप एस पेन को 30 मिनट तक इस्तेमाल कर पाएंगे, यानी 200 क्लिक। स्मार्टफोन के इस फोन में एस पेन लगाने पर यह खुद ही चार्ज होता रहेगा। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में डुअल बैंड वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। Galaxy Note 9 आईपी68 सर्टिफाइड है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमे एकेजी हर्मन स्पीकर्स मिलेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Smart Air Fryer Pro, घर पर बिना गैस बनेगा खाना
  3. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  4. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  7. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  8. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  3. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  5. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  6. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
  7. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  8. Vivo X300s होगा 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  9. AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Smart Air Fryer Pro, घर पर बिना गैस बनेगा खाना
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.