Samsung Galaxy Note 9 आज होगा भारत में लॉन्च

दक्षिण कोरिया की निर्माता कंपनी सैमसंग आज भारत में अपना फ्लैगशिप हैंडसेट Samsung Galaxy Note 9 लॉन्च करेगी। गैलेक्सी नोट 9 के S Pen में कई नए फीचर जोड़े गए हैं, जैसे कि अब नया एस पेन ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आएगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 22 अगस्त 2018 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Note 9 में 1 टीबी की स्टोरेज को इस्तेमाल में ला सकेंगे यूज़र
  • Samsung Galaxy Note 9 आईपी68 सर्टिफाइड हैंडसेट है
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में होगी 4000 एमएएच की बैटरी
दक्षिण कोरिया की निर्माता कंपनी सैमसंग आज भारत में अपना फ्लैगशिप हैंडसेट Samsung Galaxy Note 9 लॉन्च करेगी। 9 अगस्त को न्यू यॉर्क के ब्रुकलिन में आयोजित इवेंट के दौरान सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 लॉन्च हुआ था। कंपनी द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट से पता चला है कि आज दोपहर 12 बजे नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान Samsung Galaxy Note 9 को लॉन्च किया जाएगा। आप घर बैठे Samsung Galaxy Note 9 लॉन्च लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं, आइए आपको बताते हैं। सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर आप गैलेक्सी नोट 9 लाइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे। सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी नोट 9 की कीमत और स्पेसिफिकेशन से पहले ही पर्दा उठा दिया है। पिछले सप्ताह भारत में Galaxy Note 9 Pre-Booking शुरू हुई थी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की प्री-बुकिंग मंगलवार को समाप्त हुई। गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच की क्वाड एचडी+ इनफिनिटी डिस्प्ले मिलेगी। S Pen में कई नए फीचर जोड़े गए हैं, जैसे कि अब नया एस पेन ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आएगा।
 

Samsung Galaxy Note 9 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 67,900 रुपये है। वहीं, Samsung Galaxy Note 9 का 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 84,900 रुपये है। Samsung.com पर एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। Samsung Galaxy Note 9 की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 22,900 रुपये का Gear Sport सिर्फ 4,999 रुपए में मिलेगा। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर भी 6,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। Amazon पर आप बजाज फिनसर्व कार्ड से बिना ब्याज वाली ईएमआई पर हैंडसेट खरीद सकते हैं। पुराना मोबाइल एक्सचेंज करने पर 15,850 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। Flipkart पर भी पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 15,950 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Advertisement


सैमसंग का यह फ्लैगशिप हैंडसेट 10,000 रुपये से भी कम कीमत के डाउन पेमेंट पर एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। गैलेक्सी नोट 9 को 7,900 रुपये के डाउन पेमेंट देकर खरीदा जा सकता है। 7,900 रुपये के डाउन पेमेंट के बाद 24 महीनों तक हर महीने 2,999 रुपये की ईएमआई का भुगतान करना होगा। यह स्कीम पोस्टपेड प्लान के साथ आएगी। बिल्ट-इन पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को हर महीने 100 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, एक साल के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप, एयरटेल टीवी और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सिक्रिप्शन मिलेगा। बता दें कि Airtel पर Galaxy Note 9 का 128 जीबी वेरिएंट ही उपलब्ध है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Note 9 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच क्वाड एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले 2.0 डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है। पहली बार गैलेक्सी नोट सीरीज में इतनी बड़ा डिस्प्ले दी गई है। यह हैंडसेट 18.5:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। गैलेक्सी नोट 9 की चोड़ाई और मोटाई थोड़ी ज्यादा है। गैलेक्सी नोट 9 का वजन 200 ग्राम है। जैसे कि हमने आपको पहले बताया था, अमेरिका में Galaxy Note 9 स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर (2.8GHz + 1.7GHz) के साथ आएगा। भारत में यह हैंडसेट एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर (2.7GHz + 1.7GHz) वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

सैमसंग ने नोट 9 के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं- 6 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम और 512 जीबी रैम। कैमरा की बात करें तो Galaxy Note 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के होंगे जिनका अर्पचर (एफ/1.5-एफ/2.4) होगा। रियर कैमरे से आप 2x ऑप्टिकल जूम और 10x तक डिजिटिल जूम कर पाएंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है जिसका अर्पचर एफ/1.7 है।
Advertisement

Samsung Galaxy Note 9 में 4000 एमएएच की बैटरी है जो Samsung Galaxy Note 8 में मौजूद 3300 एमएएच से ज्यादा पावर बैकअप देगी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के साथ मिलने वाला एस पेन को पहले से बेहतर बनाया गया है, साथ ही इसमें पहले के मुकाबले कई फीचर्स को भी जोड़ा गया है। नया एस पेन ब्लूटूथ सपॉर्ट के साथ आता है। S Pen ब्लूटूथ लो एनर्जी मॉड्यूल के साथ आएगा। नए एस पेन को रीमोट कंट्रोल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

S Pen की मदद से आप आसानी से तस्वीर क्लिक कर पाएंगे। एक बार बटन दबाने पर कैमरा एक्टिव हो जाएगा। बटन को दो बार दबाने पर फ्रंट और रियर कैमरे के बीच आसानी से स्विच किया जा सकेगा। सैमसंग ने बताया कि 40 सेकेंड चार्ज करने पर आप एस पेन को 30 मिनट तक इस्तेमाल कर पाएंगे, यानी 200 क्लिक। स्मार्टफोन के इस फोन में एस पेन लगाने पर यह खुद ही चार्ज होता रहेगा। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में डुअल बैंड वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। Galaxy Note 9 आईपी68 सर्टिफाइड है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमे एकेजी हर्मन स्पीकर्स मिलेंगे।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  6. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.