Samsung Galaxy Note 9 के साथ मिल रहा है एक ऑफर, जानें इसके बारे में

Samsung Galaxy Note 9 स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में इस साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इच्छुक ग्राहकों के लिए "1 टीबी ऑफर" पेश किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2018 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Note 9 के 512 जीबी वेरिएंट 84,900 रुपये में हुआ था लॉन्च
  • ऑफर में 22,900 रुपये का माइक्रोएसडी कार्ड दिया जा रहा है 4,999 रुपये मे
  • यह ऑफर सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के सिर्फ 512 जीबी वेरिएंट के लिए है

Samsung Galaxy Note 9 के साथ मिल रहा शानदार ऑफर

Samsung Galaxy Note 9 स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में इस साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इच्छुक ग्राहकों के लिए "1 टीबी ऑफर" पेश किया है। इसकी मदद से यूज़र 512 जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड सस्ते में खरीद सकते हैं। इस ऑफर के तहत, सैमसंग अपने Galaxy Note 9 के 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ सैमसंग ईवो प्लस 512 जीबी मैमोरी कार्ड पर 17,990 रुपये की छूट दे रही है। इस बंडल ऑफर में ग्राहकों को सैमसंग ईवो प्लस 512 जीबी कार्ड खरीदने के लिए मात्र 4,999 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा, जबकि इसकी कीमत 22,900 रुपये है।
 

Samsung Galaxy Note 9 के 512 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत

ऑफर के तहत, Samsung Galaxy Note 9 512 जीबी वेरिएंट के साथ Samsung Evo Plus मैमोरी कार्ड को 89,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि ग्राहकों को 17,990 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। एक साथ इन दोनों प्रोडक्ट की वास्तविक कीमत 1,07,900 रुपये है। दरअसल, कंपनी अपने 512 जीबी वाले मैमोरी कार्ड पर छूट दे रही है। इसे 4,999 रुपये में बेचा जा रहा है। ग्राहक चाहें तो पुराने फोन को एक्सचेंज करके 9,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा खरीदारी के लिए एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 6,000 रुपये कैशबैक भी मिलेगा। देखा जाए तो इस बंडल ऑफर के बाद Samsung Galaxy Note 9 की स्टोरेज 1 टीबी हो जाएगी।
Advertisement


यह ऑफर सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के 512 जीबी वेरिएंट के लिए है। यह ई-कॉमर्स साइट और ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध है। बता दें कि Samsung Galaxy Note 9 के 512 जीबी वेरिएंट को 84,900 रुपये में लॉन्च किया था। यह मिडनाइट ब्लैक, ओसियन ब्लू और मेटालिक कॉपर रंग में मिलता है। इस फोन का एक 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है। लेकिन यह ऑफर इस वेरिएंट के साथ नहीं उपलब्ध है।

Samsung Galaxy Note 9 के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच क्वाड एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले 2.0 डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है। पहली बार गैलेक्सी नोट सीरीज में इतनी बड़ा डिस्प्ले दी गई है। यह हैंडसेट 18.5:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। गैलेक्सी नोट 9 की चोड़ाई और मोटाई थोड़ी ज्यादा है। गैलेक्सी नोट 9 का वजन 200 ग्राम है।  भारत में यह हैंडसेट एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर (2.7GHz + 1.7GHz) वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

सैमसंग ने नोट 9 के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं- 6 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम और 512 जीबी रैम। कैमरा की बात करें तो Galaxy Note 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के होंगे जिनका अर्पचर (एफ/1.5-एफ/2.4) होगा। रियर कैमरे से आप 2x ऑप्टिकल जूम और 10x तक डिजिटिल जूम कर पाएंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है जिसका अर्पचर एफ/1.7 है।

Samsung Galaxy Note 9 में 4000 एमएएच की बैटरी है जो Samsung Galaxy Note 8 में मौजूद 3300 एमएएच से ज्यादा पावर बैकअप देगी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के साथ मिलने वाला एस पेन को पहले से बेहतर बनाया गया है, साथ ही इसमें पहले के मुकाबले कई फीचर्स को भी जोड़ा गया है। नया एस पेन ब्लूटूथ सपॉर्ट के साथ आता है। S Pen ब्लूटूथ लो एनर्जी मॉड्यूल के साथ आएगा। नए एस पेन को रीमोट कंट्रोल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

S Pen की मदद से आप आसानी से तस्वीर क्लिक कर पाएंगे। एक बार बटन दबाने पर कैमरा एक्टिव हो जाएगा। बटन को दो बार दबाने पर फ्रंट और रियर कैमरे के बीच आसानी से स्विच किया जा सकेगा। सैमसंग ने बताया कि 40 सेकेंड चार्ज करने पर आप एस पेन को 30 मिनट तक इस्तेमाल कर पाएंगे, यानी 200 क्लिक। स्मार्टफोन के इस फोन में एस पेन लगाने पर यह खुद ही चार्ज होता रहेगा। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में डुअल बैंड वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। Galaxy Note 9 आईपी68 सर्टिफाइड है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमे एकेजी हर्मन स्पीकर्स मिलेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.