सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के टॉप 5 फ़ीचर के बारे में जानें

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 3 अगस्त 2016 14:39 IST
सैमसंग ने मंगलवार को गैलेक्सी नोट अनपैक्ड 2016 इवेंट में अपने गैलेक्सी नोट7 हैंडसेट से पर्दा उठा लिया। इस स्मार्टफोन की बिक्री कई देशों में इस महीने ही शुरू होगी।

कई मार्केट में इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता का भी खुलासा कर दिया गया है। यूरोप के कुछ देशों में इस स्मार्टफोन की कीमत 699 यूरो (करीब 52,300 रुपये) होगी। अमेरिका में इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग बुधवार से शुरू हो गई। अमेरिका में यह स्मार्टफोन 19 अगस्त से उपलब्ध होगा, जबकि यूरोपीय देशों में प्री-ऑर्डर बुकिंग 16 अगस्त से शुरू होगी।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को भारत में 11 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल, भारतीय मार्केट में इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

(जानेंः सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के सारे स्पेसिफिकेशन)

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 शानदार फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन वाला स्मार्टफोन है। इसमें 5.7 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डुअल-एज सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसके साथ एक एस पेन स्टायलस भी मिलेगा। यह स्नैपड्रैगन 820 या एक्सीनॉस 8890 चिपसेट के साथ आएगा। प्रोसेसर का विकल्प क्षेत्र पर निर्भर करेगा। इसके साथ 4 जीबी का एलपीडीडीआर4 रैम मौजूद है। इसमें आइरिस स्कैनर भी मौजूद है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब इस फ़ीचर को किसी सैमसंग स्मार्टफोन का हिस्सा बनाया गया है।
Advertisement

आइए हम आपको गैलेक्सी नोट7 में मिलने वाले पांच नए फ़ीचर के बारे में विस्तार से बताएं।

1. आइरिस स्कैनर
Advertisement
जैसा कि हमने पहले ही बताया कि इस स्मार्टफोन में आइरिस स्कैनर मौजूद है। सैमसंग ने आइरिस स्कैनर का इस्तेमाल इससे पहले गैलेक्सी टैब आइरिस टैबलेट में किया था। हालांकि, आइरिस स्कैनर से लैस यह सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है। आइरिस स्कैनर का इस्तेमाल करके यूज़र अपने स्मार्टफोन को अनलॉक कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह फिंगरप्रिंट स्कैनर की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है। मज़ेदार बात यह है कि गैलेक्सी नोट7 में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

2. अप्रगेड किया हुआ एस पेन
Advertisement
 

गैलेक्सी नोट सीरीज की पहचान बन चुका है सैमसंग का एस पैन स्टायलस। लेकिन इस बार कंपनी ने बहुत बड़ा अपग्रेड जारी किया है। स्टायलस को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह भी डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है। इसका प्वाइंट भी पिछले वाले पेन की तुलना में ज्यादा छोटा है। एस पेन में प्रेशर सेंसिटिविटी को भी बढ़ा दिया गया है। अब यह 4096 स्तर के प्रेशर प्वाइंट को पहचान सकेगा। स्टायलस के साथ जो सॉफ्टवेयर दिया गया है उसका इस्तेमाल करके यूज़र वीडियो से जिफ इमेज बना पाएंगे।

3. सैमसंग क्लाउड
सैमसंग ने गैलेक्सी नोट7 के लॉन्च इवेंट में अपनी क्लाउड सर्विस से भी पर्दा उठाया। गैलेक्सी नोट7 स्मार्टफोन से कंपनी की इस सेवा का फायदा उठाना संभव होगा। सैंमसंग इस फैबलेट के ग्राहकों को डेटा का बैकअप बनाने के लिए 15 जीबी की स्टोरेज मुफ्त देगी। बैकअप के अलावा क्लाउड सर्विस के जरिए डेटा, ऐप्स, सेटिंग्स और लेआउट से जुड़े कई काम किए जा सकेंगे।

4. कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5
सैमसंग गैलेक्सी नोट7 कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इस ग्लास को पिछले महीने पेश किया गया था। दावा किया गया है कि यह अब तक सबसे मजबूत ग्लास है। कंपनी ने बताया है कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 को आंतरिक लैब टैस्ट के दौरान 1.6 मीटर की ऊंचाई से गिराने पर उसे पांच से चार बार कुछ नहीं हुआ। कॉर्निंग ने बताया कि नए ग्लास को रुखड़े सहित हर किस्म के सतह पर गिरा कर टेस्ट किया गया था।

5. एचडीआर स्ट्रीमिंग
सैमसंग की गैलेक्सी नोट सीरीज का लेटेस्ट फैबलेट हाइ डाइनमिक रेंज या एचडीआर में कंटेंट स्ट्रीमिंग सपोर्ट करने वाला पहला हैंडसेट होगा। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी नोट7 में एचडीआर स्ट्रीमिंग के लिए अमेज़न के साथ साझेदारी की है। इसे संभव बनाने के लिए कंपनी ने टेलीविज़न में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक को मोबाइल फोन चिपसेट में काम में लाया है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.