सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की बैटरी को लेकर सामने आई नई जानकारी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 जून 2016 13:42 IST
पिछले कई हफ्तों से सैमसंग के आने वाले फ्लैगशिप नोट स्मार्टफोन को लेकर खबरें आ रही हैं। अब कथित सैमसंग नोट 7 की बैटरी को लेकर जानकारी सामने आई है। सैमसंग के गैलेक्सी नोट 7 में सैमसंग गैलेक्सी एस7 की तरह 3600 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी नोट 5 में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई थी।

बता दें कि, इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में 4000 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया था। लेकिन अब एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी नोट 7 में 3600 एमएएच की बैटरी हो सकती है। जिसका मतलब है कि नए नोट में पिछले से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा दमदार बैटरी होगी।

रूस के एक ब्लॉगर ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में 3600 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया है। उनका कहना है कि कम बैटरी क्षमता के बावजूद गैलेक्सी नोट 7 में अधिकतम ब्राइटनेस के साथ 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। उन्होंने पुष्टि करते हुए सैमसंग के इस फैबलेट को 2 अगस्त को होने वाले सैमसंग के अगले अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किए जाने का दावा किया।

इससे पहले मंगलवार को ही गैलेक्सी नोट 7 के कथित स्पेसिफिकेशन को लेकर दावा किया गया कि इसके दो वेरिएंट होंगे। एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 वाला और दूसरा एक्सीनॉस 8893 चिपसेट से लैस। कयास लगाए जा रहे हैं कि स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर वाले वर्ज़न को अमेरिका जैसे चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, एक्सीनॉस मॉडल की बिक्री भारत जैसे इमर्ज़िंग मार्केट में होगी।
Advertisement
 

इसके अलावा गैलेक्सी नोट 7 में 5.7 इंच का क्वाड-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 6 जीबी रैम, 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4000 एमएएच की बैटरी और एंड्रॉयड 6.0.1 पर आधारित टचविज़ ग्रेस यूएक्स ओेएस होने का पता चला है। गौर करने वाली बात है कि चीनी टिप्सटर के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन 256 जीबी स्टोरेज वाला पहला स्मार्टफोन होगा। गैलेक्सी नोट 7 के संबंध में चीनी टिप्सटर द्वारा किए गए दावे नामी टिप्सटर इवान ब्लास के दावे से काफी मेल खाते हैं।
Advertisement

इन सबके अलावा इंटरनेट पर लीक हुए एक वीडियो में नए टचविज़ यूएक्स के बारे में बताया गया है। इसके गैलेक्सी नोट 7 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वीडियो के आधार पर कहा जा सकता है कि नए टचविज़ ग्रेस यूएक्स में नया नोटिफिकेशन पैनल, बदला हुआ सेटिंग्स मेन्यू, नए रंग और कुछ नए कस्टमाइजेशन के विकल्प होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung note 7, samsung note 7 leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.