सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन 2 अगस्त को होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 जुलाई 2016 10:14 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 हैंडसेट 2 अगस्त को अनपैक्ड इवेंट में होगा लॉन्च
  • सैमसंग अनपैक्ड इवेंट को एक साथ तीन जगह पर आयोजित करेगी
  • गैलेक्सी नोट 7 को डुअल एज डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है
सैमसंग का आने वाला फ्लैगशिप नोट स्मार्टफोन पिछले कई महीनों से सुर्खियों में है। अब कंपनी ने पुष्टि की है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को 2 अगस्त को होने वाले सैमसंग अनपैक्ड इवेंट में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग ने एक प्रेस रिलीज जारी कर नोट 7 के लॉन्च के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही नए डिवाइस को नोट 6 नाम ना देने की वजह को भी बताया है।

कंपनी के मुताबिक, सैमसंग का यह अनपैक्ड इवेंट एक साथ तीन अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जाएगा। इनमें न्यूयॉर्क सिटी (सुबह 11 बजे), रियो डी जिनेरियो (दोपहर) और लंदन (शाम 4 बजे) शामिल हैं। इसके अलावा दुनियाभर में सैमसंग के इस इवेंट को सैमसंग की न्यूज़रूम साइट http://news.samsung.com/global/ पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी देखा जा सकता है।

सैमसंग ने बतया है कि गैलेक्सी नोट एक पावरफुल डिवाइस होगा जिसमें एस पेन और बड़ा स्क्रीन दिया जाएगा। गैलेक्सी नोट 7 से यूज़र को घर, ऑफिस और हर जगह शानदार अनुभव मिलेगा। नए नोट का नाम गैलेक्सी नोट 6 ना होकर नोट 7 रखने पर सैमसंग ने बताया कि, गैलेक्सी नोट 7 कंपनी के गैलेक्सी एस7 और एस7 एज के साथ सामंजस्य बिठाता है और उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक जैसा बनाता है। इसके अलावा गैलेक्सी नोट 7 से लोगों को सैमसंग की लेटेस्ट मोबाइल टेक्नोलॉजी को लेकर कोई भ्रम नहीं होगा।

नोट 7 के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सैमसंग इस हैंडसेट को लेकर खासा उत्साहित है। इस फैबलेट के स्पेसिफिकेशन के बारे में अब तक पता नहीं चला है। खबरों के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में गैलेक्सी एस7 एज की तरह डुअल-एज डिस्प्ले हो सकता है। हालांकि, नोट 7 के फ्लैट स्क्रीन के साथ आने की उम्मीद नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.