सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की ब्रांडिंग हुई लीक, आइरिस स्कैनर के बारे में जानकारी फिर आई सामने

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 जून 2016 15:50 IST
सैमसंग के अगले गैलेक्सी नोट स्मार्टफोन को लेकर एक बार फिर दावा किया गया है कि इसे गैलेक्सी नोट 7 नाम से लॉन्च किया जाएगा। जाने-माने फोन टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्विटर पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की ब्रांडिंग के बारे में जानकारी साझा की है। इवान ने कई ट्वीट कर आगे जानकारी दी कि गैलेक्सी नोट 7 में आइरिस स्कैनर होगा। अगर ऐसा होता है, तो गैलेक्सी नोट 7 सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें यह टेक्नोलॉजी दी जाएगी।

इससे पहले कोरिया से आई एक खबर में कहा गया था कि कोरिया की कैमरा मॉड्यूल निर्माता पैट्रोन सैमसंग को आइरिस कैमरा मॉड्यूल सप्लाई करेगी। ऐसा कहा गया था कि पैट्रोन ने गैलेक्सी नोट 7 के लिए बायोमीट्रिक मॉड्यूल सप्लाई करने वाले इस टेंडर को कई महीने पहले जीता था। याद दिला दें, दक्षिण कोरियाई कंपनी ने हाल ही में भारत में बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए आइरिस स्कैनर वाले सैमसंग गैलेक्सी टैब को लॉन्च किया था।

एक दूसरे ट्वीट में, ब्लास ने आने वाले सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया है। सैमसंग के इस नए नोट में 5.7 इंच क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है जो पिछले साल के सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 के जैसा ही है। इस हैंडसेट में डुअल-पिक्सल पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस) के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। बता दें कि, गैलेक्सी नोट 5 में भी 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया था।

इसके अलावा कथित गैलेक्सी नोट 7 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ) होने की उम्मीद है। जिसका मतलब है कि गैलेक्सी नोट 7 के बेस मॉडल को 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इवान ब्लास ने नोट 7 के वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए आईपी68 सर्टिफाइड होने की बात भी कही है। एक लीक में सामने आई जानकारी के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 7 ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा। हाल ही में सैमसंग द्वारा भरे गए एक एप्लिकेशन से पता चला था कि गैलेक्सी नोट 7 ब्लू कोरल कलर विकल्प के साथ आ सकता है।
Advertisement

इससे पहले एक लीक तस्वीर में दावा किया गया था कि सैमसंग अपने अगले नोट फैबलेट को 2 अगस्त को लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.