सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 में हो सकती है 4000 एमएएच की बैटरी और कर्व्ड डिस्प्ले

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2016 11:59 IST
सैमसंग द्वारा गैलेक्सी नोट 5 के नए अपग्रेड वेरिएंट को लॉन्च करने में अभी समय है। इस नए सैमसंग स्मार्टफोन को गैलेक्सी नोट 6 कहा जा रहा है। इस स्मार्टफोन को लेकर एक के बाद एक जानकारी सामने आ रही है। अब खबर है कि सैमसंग अपने नए डिवाइस में फ्लैट और कर्व्ड दोनों डिस्प्ले देगी।

जीएसएम हेल्पडेस्क की खबर के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 में फ्लैट और कर्व्ड दोनों  डिस्प्ले वेरिएंट में लॉन्च करेगी। इससे पहले सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज में इस तरह की डिस्प्ले दे चुकी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 6 में 4000 एमएएच की बैटरी होगी। नोट 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 823 प्रोसेसर या सैमसंग का एक्सायनस 8890 चिपसेट हो सकता है। फोन के 6 जीबी रैम के साथ आने का दावा किया जा रहा है।
Advertisement

इससे पहले एक रिपोर्ट में इस फैबलेट के आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आने की बात कही गई थी। यह हैंडसेट धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित होगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एक आइरिस स्कैनर भी हो सकता है। सैमसंग के इस नए डिवाइस में एंड्रॉयड एन आने की भी खबरें सामने आई हैं। फिलहाल एंड्रॉयड एन का बीटा टेस्ट चल रहा है और इसे मई में होने वाली गूगल की आई/ओ 2016 कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम होने की खबर सामने आई थी। गैलेक्सी नोट 6 में 5.8 इंच का 'स्लिम आरजीबी एमोलेड' डिस्प्ले होगा। स्क्रीन क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला है। याद रहे कि गैलेक्सी नोट 5 स्मार्टफोन 5.7 इंच के क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन के 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट पेश किए जाएंगे। गैलेक्सी नोट 6 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। सैमसंग इस फैबलेट को अगस्त की जगह जुलाई में लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.