सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 भारत में लॉन्च, कीमत 53,900 रुपये

सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 भारत में लॉन्च, कीमत 53,900 रुपये
विज्ञापन
सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 5 को भारत में लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 के 32जीबी वेरिएंट की कीमत 53,900 रुपये है जबकि 64जीबी वेरिएंट 59,900 रुपये में मिलेगा। गैलेक्सी नोट 5 की बिक्री 10 सितंबर से शुरू होगी और इसके लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग सोमवार (07 सितंबर) से शुरू हो गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने भारत में अपने फ्लैगशिप डिवाइस सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज+ को भी लॉन्च किया था। इन दोनों डिवाइस को सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च किया गया था।

(जानिए: सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 बनाम सैमसंग गैलेक्सी नोट 4)

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 में 5.7 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 515पीपीआई। इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7420 प्रोसेसर मौजूद है जिसमें 2.1गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले चार कॉरटेक्स-ए57 कोर और 1.5गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले चार कॉरटेक्स-ए53 कोर शामिल किए गए हैं। हैंडसेट 4जीबी के रैम साथ आएगा।

डिवाइस में एफ/1.9 एपरचर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। होम बटन को दो बार दबाकर कैमरा ऐप खोला जा सकता है। वैसे, होम बटन ही फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करता है। डिवाइस में एक लाइव ब्रॉडकास्ट फ़ीचर मौजूद होने की भी बात कही गई।

(जानिए: सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 बनाम सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज+ बनाम आईफोन 6 प्लस बनाम आईफोन 6)

सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं है और यह 3000एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। सैमसंग का कहना है कि डिवाइस की बैटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। वायर्ड चार्जिंग के जरिए डिवाइस की बैटरी 90 मिनट में फुल चार्ज़ हो जाएगी और वायरलेस चार्जिंग के जरिए 120 मिनट में।

कनेक्टिविटी की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 में 4जी एलटीई कैट.6 मॉडम होगा। डिवाइस भारत के 4जी एलटीई बैंड को सपोर्ट करेगा। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 के सपोर्ट के साथ आएगा।

लेटेस्ट नोट फैबलेट का डाइमेंशन 153.2x76.1x7.6मिलीमीटर है और वज़न 171 ग्राम। स्मार्टफोन के ब्लैक सेफ़ायर, गोल्ड प्लेटिनम और सिल्वर टाइटेनियम कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे। सैमसंग अपने कस्टमर्स को क्लाउड स्टोरेज वनड्राइव पर 100जीबी का स्पेस मुफ्त मुहैया कराएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »