Samsung Galaxy Note, S6 Edge+ स्मार्टफोन 12 अगस्त को होंगे लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
NDTV Correpondent, अपडेटेड: 16 जुलाई 2015 11:45 IST
सैमसंग (Samsung) का नया गैलेक्सी नोट (Galaxy Note) फैबलेट अगस्त महीने में लॉन्च हो सकता है। इसके साथ गैलेक्सी एस6 (Galaxy S6) डिवाइस के डुअल-एज़ वेरिएंट के भी लॉन्च किए जाने की संभावना है।

डिजिटाइम्स (Digitimes) की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung अपने गैलेक्सी नोट 5 (Galaxy Note 5) फैबलेट को न्यूयॉर्क में एक इवेंट में 12 अगस्त को लॉन्च करेगा और यह स्मार्टफोन मार्केट में 14 अगस्त से उपलब्ध हो जाएगा। Digitimes ने यह खबर ताइवान की एक टेलीकॉम कंपनी के सूत्रों के हवाले से दी है। गौर करने वाली बात है कि नई रिपोर्ट एक पुरानी रिपोर्ट से काफी मेल खाती है, जिसमें दावा किया गया था कि Samsung अपने Galaxy Note 5 डिवाइस को सितंबर में लॉन्च होने वाले ऐप्पल (Apple) के नए आईफोन (iPhone) से पहले पेश करेगा।

रिपोर्ट में कहा गया, "अगस्त महीने के बीच में लॉन्च होने के साथ Note स्मार्टफोन iPhone से पहले मार्केट में आ जाएगा।''

वैसे तो Samsung आम तौर पर अपने Galaxy Note सीरीज के नए स्मार्टफोन को हर साल सितंबर महीने में लॉन्च करता है, पर इस बार इसे पहले लॉन्च करने की कोशिश को iPhone सीरीज के स्मार्टफोन को चुनौती देने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।
Advertisement

वहीं, Sammobile ने एक अलग रिपोर्ट में Galaxy Note 5 को 12 अगस्त को लॉन्च किए जाने की बात को माना है और यह भी दावा किया है कि इसके साथ डुअल-एज़ डिस्प्ले वाला गैलेक्सी एस6 प्लस (Galaxy S6 Plus) भी लॉन्च होगा, जिसे गैलेक्सी एस6 एज़+ (Galaxy S6 Edge+) के नाम से जाना जाएगा। Sammobile का यह भी कहना है कि ये स्मार्टफोन मार्केट में 14 अगस्त के बजाय 21 अगस्त को उपलब्ध होंगे। आमतौर पर कंपनी लॉन्च और मार्केट उपलब्धता में इतने ही दिनों का फर्क रखती है। इसके साथ सैमसंग पे (Samsung Pay) के भी अमेरिका में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
Advertisement

आपके बता दें कि Galaxy Note सीरीज के पुराने वर्ज़न Galaxy Note 3 और Galaxy Note 4 भी सितंबर महीने में लॉन्च किए गए थे।

शुरुआती लीक के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 (Samsung Galaxy Note 5) में 5.7-5.89 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। इसकी मोटाई 7.9mm होने की संभावना है और कयास लगाए जा रहे हैं कि हैंडसेट में 4100mAh की बैटरी होगी।
Advertisement

एक और रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Galaxy Note 5 में USB 3.1 टाइप-सी पोर्ट होगा। अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है तो यह स्मार्टफोन 10Gbps की स्पीड से फाइल ट्रांसफर कर सकेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  5. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  6. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  7. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  8. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  9. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  10. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.