सैमसंग गैलेक्सी नोट4 यूजर के लिए खुशखबरी, एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट शुरू

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2016 09:57 IST
सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी एस5 और गैलेक्सी एस6 एज+ स्मार्टफोन में एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट जारी किया था। इब कंपनी ने भारत में गैलेक्सी नोट 4 में एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो अपडेट देना शुरू कर दिया है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 यूजर के लिए एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो अपडेट ओवर-द-एयर (ओटीए) के जरिए उपलब्ध है।

एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो अपडेट का साइज़ करीब 1.4 जीबी है इसलिए हम यूजर को सलाह देते हैं कि अपडेट डाउनलोड करने से पहले वाई-फाई पर स्विच कर लें। एक यूजर द्वारा साझा किए गए स्क्रीन शॉट (वाया सैमोबाइल) से पता चलता है कि गैलेक्सी नोट 4 में एंड्रॉयड 6.0.1 अपडेट आने से नया टचविज़ यूआई फीचर आ गया है जिससे यूजेबिलिटी बड़ती है और विजुअल डिजाइन इपडेट होता है। इसके अलावा क्विक कनेक्ट से यूजर पास के डिवाइस को आसानी से सर्च और कनेक्ट कर सकते हैं, एडवांस पॉवर सेविंग मोड से बैकग्राउंड में डेटा की बचत होती है और बैटरी लाइफ बढ़ती है। इसके साथ ही एक नया वाइब्रेशन पैटर्न भी इस अपेडट के बाद देखा जा सकता है।

गैलेक्सी नोट 4 यूजर को अपडेट नोटिफिकेशन जारी कर सलाह देता है कि अगर लेटेस्ट अपडेट के बाद सैमसंग गियर या गियर फिट मैनेजर ऐप काम नहीं करते हैं तो उन्हें अनइंस्टॉल कर दोबारा इंस्टॉल कर लें।

इसके अलावा यह यूजर को चेतावनी देता है कि एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो डीक्रिप्ट डिवाइस फंक्शन सपोर्ट नहीं करता है। नोटिफिकेशन पॉपअप के मुताबिक, ''अगर मोबाइल इनक्रिप्टेड है तो अपग्रेड के बाद इनक्रिप्शन डिसेबल नहीं किया जा सकता। ''

हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट के साथ गैलेक्सी नोट 4 में हर महीने सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा या नहीं। एंड्रॉयड 6.0.1 अपडेट ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 में मार्च एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट के साथ दूसरे बदलाव भी देखे गए थे।
Advertisement

याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 को 2014 में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 4.4 किटकैट के साथ पेश किया गया था जिसके ऊपर कंपनी की यूआई स्किन थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
  3. Infinix HOT 70 लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  2. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  4. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  7. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  8. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
  9. 108MP कैमरा, 6520mAh बैटरी के साथ Honor 600e लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  10. Oppo A6c भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन, 3.5mm हेडफोन जैक, कीमत ₹13,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.