Samsung Galaxy Note 20 नए अवतार में जल्द होगा लॉन्च

Samsung ने आधिकारिक रूप से Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ulta स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते लॉन्च किया था। यह फोन कंपनी के Galaxy Note 10 लाइन का अपग्रेड वर्ज़न है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 10 अगस्त 2020 11:59 IST
ख़ास बातें
  • KT और SKT टेलीकॉम कंपनियों ने रेड और ब्लू कलर ऑप्शन की जानकारी दी
  • नए रंग के विकल्प केवल दक्षिण कोरिया में ही हो सकते हैं उपलब्ध
  • पिंक रंग में भी लीक हुआ है नया सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ की भारत में शुरुआती कीमत 77,999 रुपये है

Samsung Galaxy Note 20 स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था, लेकिन एक हफ्ते के अंदर ही अब इस स्मार्टफोन को नए कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। Samsung पहले इस स्मार्टफोन को मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक ब्रोंज़ और मिस्टिक ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया था, लेकिन अब दक्षिण कोरियाई टेलीकॉम ऑपरेटर KT और SKT ने स्मार्टफोन के नए रेड और ब्लू रंग के विकल्पों की जानकारी सार्वजनिक की है। इन दो रंगों के अलावा फोन का एक पिंक वेरिएंट भी ऑनलाइन सामने आया है। हालांकि, भारत में सैमसंग केवल मिस्टिक ब्रॉन्ज़ और मिस्टिक ग्रीन रंग ही लेकर आ रही है।

KT वेबसाइट के आधिकारिक टीज़र के अनुसार, वह एक्सल्यूसिवली Galaxy Note 20 स्मार्टफोन के लिए Jennie Red रंग का विकल्प लेकर आएंगे। इस कलर वेरिएंट का नाम जैनी रेड के-पॉप स्टार व ब्लैकपिंक ग्रुप की सदस्य जैनी के नाम पर पड़ा है, जो कि इसका प्रमोशन भी करने वाली हैं। ठीक इसी तरह SK टेलीकॉम ने गैलेक्सी नोट 20 फोन के ब्लू वेरिएंट की जानकारी दी, हालांकि इस कलर वेरिएंट के आधिकारिक नाम की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।

गैलेक्सी नोट 20 के रेड और ब्लू कलर ऑप्शन के अलावा, एक पिंक कलर वेरिएंट भी अलग से ऑनलाइन सामने आया है। एक टिप्सटर ने इसकी तस्वीर ट्विटर पर साझा की है, इसके साथ ही टिप्सटर ने फोन के जैनी रेड और ब्लू कलर वेरिएंट की भी लाइव तस्वीर साझा की है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि फोन के पिंक कलर वेरिएंट को कौन-सा ऑपरेटर बेचेगा या फिर इसे किसी खास मार्केट के लिए पेश किया जाएगा। सैमसंग ने जैनी रेड और ब्लू कलर वेरिएंट की बिक्री दक्षिण कोरिया से बाहर किए जाने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी दी है।  
 

याद दिला दें, सैमसंग ने आधिकारिक रूप से गैलेक्सी नोट 20 और गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते लॉन्च किया था। यह फोन कंपनी के Galaxy Note 10 लाइन का अपग्रेड वर्ज़न है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट स्मार्टफोन की सेल 21 अगस्त से चुनिंदा मार्केट्स में शुरू होने जा रही है और भारत में फिलहाल यह फोन प्री-बुकिंग के लिए लिस्टेड है। 4जी कनेक्टिविटी के साथ सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत भारत में 77,999 रुपये है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy Note 20, South Korea, KT, SK Telecom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  2. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  3. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  2. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  3. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  4. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  5. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  6. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  7. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  8. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  9. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  10. Redmi Note 17 कब होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.