Samsung Galaxy Note 20 FE को लेकर मिली अहम जानकारी

Galaxy S20 FE के विपरीत अभी तक Galaxy Note 20 FE को लेकर ज्यादा लीक नहीं आए हैं

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 नवंबर 2020 14:13 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 20 FE लॉन्च से दूर नहीं
  • कंपनी की आधिकारित ब्राज़ीलियन वेबसाइट पर दिखाई दिया नाम
  • फ्लैगशिप Galaxy Note 20 के टोन-डाउन मॉडल के रूप में आ सकता है नया फोन

Samsung Galaxy S20 FE की भारत में कीमत 49,999 रुपये है

Samsung Galaxy Note 20 FE दक्षिण कोरियाई दिग्गज द्वारा अगला "फैन एडिशन" स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अपने नए गैलेक्सी एफई मॉडल के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ब्राज़ील की वेबसाइट ने कुछ समय के लिए गैलेक्सी नोट 20 एफई को दिखा दिया था। फैन एडिशन फोन लॉन्च करने का चलन सितंबर में Samsung Galaxy S20 FE के साथ शुरू हुआ। यह विशेष मॉडल गैलेक्सी एस20 फ्लैगशिप के लाइट वर्ज़न के रूप में आता है और युवाओं को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने इसे कई रंग विकल्पों में पेश किया है।

सैमसंग-फोकस्ड साइट SamMobile की रिपोर्ट कहती है कि कंपनी की ब्राज़ीलियाई वेबसाइट में Samsung Galaxy S20 FE के लैंडिंग पेज पर Samsung Galaxy Note 20 FE का उल्लेख किया गया है। कंपनी ने कथित तौर पर गैलेक्सी नोट 20 एफई मॉनीकर का उल्लेख लैंडिंग पेज के सोर्स में भी किया है। हालांकि, इस खबर को लिखते समय तक साइट को अपडेट कर दिया गया था और इस तरह की जानकारी अब वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।

सैमसंग द्वारा गैलेक्सी नोट 20 एफई के अस्तित्व की पुष्टि नहीं की गई है। फिर भी, कंपनी ने गैलेक्सी एस 20 एफई लॉन्च में बताया था कि आने वाले समय में कंपनी अपने फ्लैगशिप मॉडल्स के फैन एडिशन लॉन्च करना जारी रखेगी।

Galaxy S20 FE के विपरीत अभी तक Galaxy Note 20 FE को लेकर ज्यादा लीक नहीं आए हैं और जैसा कि हमने बताया कि कंपनी ने फिलहाल फोन को लेकर कोई इशारा दिया है, लेकिन इसकी काफी संभावना है कि हम आने वाले समय में इस फोन को मार्केट में देखें।

याद दिला दें कि सैमसंग ने Galaxy Note 10 Lite को इस साल की शुरुआत में स्टैंडर्ड गैलेक्सी नोट 10 के टोन-डाउन वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया था। इसके अलावा Galaxy S10 का भी एक लाइट वेरिएंट Galaxy S10 Lite के नाम से लॉन्च किया गया। हालांकि ये दोनों फोन ज्यादा ग्राहकों की नज़रों को अपनी ओर खींचने में असफल रहे। नई एफई सीरीज़ इसी की भरपाई नज़र आती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy Note 20 FE
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  2. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  3. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  5. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  6. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  7. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  8. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  9. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  10. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.