Samsung Galaxy Note 10 से 7 अगस्त को उठेगा पर्दा

Samsung Galaxy Note 10 Launch: सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 से 7 अगस्त को पर्दा उठाया जाएगा। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जुलाई 2019 13:11 IST

Samsung Galaxy Note 10 से 7 अगस्त को उठेगा पर्दा

Samsung Galaxy Note 10 को आधिकारिक तौर पर 7 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Samsung ने अपने आगामी Galaxy Unpacked इवेंट के लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा, इवेंट के दौरान नेक्स्ट जेनरेशन Galaxy Note से पर्दा उठाने की योजना बनाई गई है। साथ ही एक टीज़र वीडियो को भी जारी किया गया है जिसमें नए S Pen को दर्शाया गया है। पिछले काफी समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि रेगुलर Galaxy Note 10 के अलावा कंपनी Galaxy Note 10 Pro या Galaxy Note 10+ को भी लॉन्च कर सकती है। 7 अगस्त को आयोजित इवेंट के दौरान Galaxy Note 10 5G मॉडल को भी उतारा जा सकता है।

Galaxy Unpacked इवेंट 7 अगस्त को शाम 4 बजे ET (भारतीय समयानुसार 8 अगस्त सुबह 1:30 बजे) शुरू होगा। इवेंट का आयोजन न्यूयॉर्क के ब्रुकलीन शहर के बार्कलेज सेंटर में किया जाएगा। हमेशा की तरह, आधिकारिक इनवाइट से 7 अगस्त को आयोजित होने वाले इवेंट के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इवाइट पर एस पेन और सिंगल कैमरा लेंस को दर्शाया गया है जो इस बात को कंफर्म करता है कि सैमसंग नए Galaxy Note-सीरीज़ के फोन से पर्दा उठाने वाली है।

Samsung ने भी एक टीज़र वीडियो को जारी किया। इनवाइट की तरह वीडियो में भी एस पेन और सिंगल कैमरा लेंस को दर्शाया गया है। यह इस बात का संकेत दे रहा है कि आगामी फोन में Galaxy S10-सीरीज़ की तरह इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल हो सकता है।

कुछ समय पहले ऐसा दावा किया गया था कि सैमसंग इस साल Galaxy Note 10 के दो वेरिएंट उतार सकती है जिनके साइज अलग-अलग होंगे। फिलहाल आगामी स्मार्टफोन के नाम तो स्पष्ट नहीं है लेकिन कहा जा रहा था कि कंपनी Galaxy Note 10 के साथ Galaxy Note 10 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि कंपनी रेगुलर गैलेक्सी नोट 10 के साथ गैलेक्सी नोट10+ को उतार सकती है।

सैमसंग Galaxy Note 10 में 6.28 इंच का डिस्प्ले तो वहीं Galaxy Note 10 Pro या Galaxy Note 10+ में 6.75 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में एन्हांस्ड 'साउंड ऑन डिस्प्ले' तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है। इन-हाउस तकनीक Galaxy M40 में दिए स्क्रीन साउंड तकनीक जैसे काम कर सकता है। Galaxy Note 10 की कीमत 1,100 डॉलर-1,200 डॉलर (लगभग 76,000 रुपये-82,700 रुपये) हो सकती है।
Advertisement

Samsung 7 अगस्त को आयोजित इवेंट के दौरान Galaxy Note 10 के साथ हो सकता है कि Galaxy Fold की लॉन्च तारीख की घोषणा भी कर दे। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले महीने CNET द्वारा 7 अगस्त के कार्यक्रम की सूचना दी गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  2. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  3. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  7. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Gmail में आने वाले अंजान ईमेल से कैसे पाएं छुटकारा, ऐसे कर पाएंगे मैनेज
  9. OpenAI लाई GPT-5.5, अब तक का सबसे तेज, सबसे सटीक AI मॉडल, जानें फीचर्स
  10. स्मार्टवॉच में सिर्फ टाइम न देखें, ये 5 फीचर्स बना देंगे आपकी जिंदगी को बेहद आसान!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.