Samsung Galaxy Note 10 से 7 अगस्त को उठ सकता है पर्दा!

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि Samsung Galaxy Note 10 से 7 अगस्त को पर्दा उठाया जाएगा। बीते साल सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को 9 अगस्त को लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 जून 2019 12:28 IST
ख़ास बातें
  • बीते साल सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को 9 अगस्त को लॉन्च किया गया था
  • Samsung इस साल Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Pro को लॉन्च करेगी
  • प्रो वेरिएंट में प्रेशर सेंसेटिव एजेज़ और 4,500 एमएएच की बैटरी जैसे फीचर
Samsung Galaxy Note 10 को न्यू यॉर्क में 7 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से सामने आई है। गैलेक्सी नोट सीरीज़ के अगले फोन को लॉन्च करने के लिए Galaxy Unpacked इवेंट को ब्रुकलीन के बारक्लीज सेंटर में आयोजित किए जाने की खबर है। गौर करने वाली बात है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने Galaxy Note 9 को बीते साल अगस्त में इसी सेंटर में लॉन्च किया था। अभी तक सैमसंग की ओर से Galaxy Note 10 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, नया गैलेक्सी नोट मॉडल कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। यह इनफिनिटी ओ डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। खबर है कि Samsung इस साल गैलेक्सी नोट परिवार में एक प्रो मॉडल को भी उतारेगी जो बड़ी स्क्रीन के साथ आएगा।

CNET ने मामले से संबंधित सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि Samsung Galaxy Note 10 से 7 अगस्त को पर्दा उठाया जाएगा। बीते साल सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को 9 अगस्त को लॉन्च किया गया था।

लॉन्च की तारीख लगभग एक समान होने के अलावा इस बार कंपनी ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के लिए पिछले साल इस्तेमाल किए गए सेंटर पर ही भरोसा जताया है। याद रहे कि बीते साल Barclays Centre में ही Galaxy Note 9 को लॉन्च किया गया था।
 
7 अगस्त में अभी काफी वक्त है। आने वाले समय में Samsung अपनी योजना में बदलाव भी कर सकती है। लेकिन Galaxy Fold के लॉन्च में हो रही देरी को देखकर प्रतीत होता है कि कंपनी Galaxy Note 10 के लॉन्च को ज़्यादा दिन नहीं टालना चाहेगी। मकसद साफ है, ग्राहकों को प्रीमियम सेगमेंट का एक और हैंडसेट जल्द मिल सके।
Advertisement

अब तक मिली जानकारियों के आधार पर कहा जा सकता है कि Samsung इस साल Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Pro को लॉन्च करेगी। प्रो वेरिएंट में प्रेशर सेंसेटिव एजेज़ और 4,500 एमएएच की बैटरी जैसे फीचर होंगे। Huawei, OnePlus और Xiaomi जैसे ब्रांड ने भी इस बारअपने-अपने प्रोडक्ट के 'Pro' मॉडल उतारे हैं। संभव है कि इस बार सैमसंग भी इसी राह पर चले।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.