Samsung Galaxy Note 10+ के 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में यह होगी कीमत

Samsung ने चुपके से Galaxy Note 10+ स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 अगस्त 2019 13:22 IST
ख़ास बातें
  • 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy Note 10
  • 22 अगस्त तक चलेगी गैलेक्सी नोट 10 और Galaxy Note 10+ की प्री-बुकिंग
  • 9,999 रुपये की कीमत वाले Galaxy Buds को 4,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा

Samsung Galaxy Note 10+ के 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में यह होगी कीमत

Samsung ने चुपके से Galaxy Note 10+ स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा कर दिया है। सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ फोन के प्री-ऑर्डर ऑफर्स को भी संशोधित कर दिया है। Samsung Galaxy Note 10 और गैलेक्सी नोट 10+ दोनों ही हैंडसेट भारत में प्री-ऑर्डर के लिए हैं, साथ ही कंपनी ने ऑफर को भी लिस्ट किया है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ दोनों ही हैंडसेट को प्री-ऑर्डर करने पर ग्राहक या तो Galaxy Watch Active को 9,999 रुपये में या फिर Galaxy Buds को 4,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

सैमसंग ने ट्विटर पर संशोधित प्री-बुकिंग ऑफर की घोषणा की है। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने भी ट्वीट करके इस बात को कंफर्म किया है कि ये ऑफर ऑफलाइन मार्केट के लिए भी है। कंपनी के ई-स्टोर पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 89,999 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है।
 

Samsung Galaxy Note 10, Samsung Galaxy Note 10+ प्री-बुकिंग ऑफर्स, भारत में कीमत और लाइव-स्ट्रीमिंग

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ दोनों ही हैंडसेट 22 अगस्त तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध रहेंगे। सैमसंग ब्रांड के इन हैंडसेट की बिक्री 23 अगस्त से शुरू होगी। ग्राहक Amazon, Flipkart, Paytm Mall, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और टाटा क्लिक जैसे चुनिंदा रिटेल आउटलेट और ऑनलाइन रिटेलर के माध्यम से हैंडसेट को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

प्री-बुकिंग ऑफर के तहत, ग्राहक गैलेक्सी बड्स को 9,999 रुपये के बजाय 4,999 रुपये या फिर 19,990 रुपये की कीमत वाले सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव को 9,999 रुपये में खरीद सकेंगे। अन्य प्री-बुकिंग ऑफर्स की बात करें तो रिटेल आउटलेट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
Advertisement

समान कैशबैक अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और टाटा क्लार्क पर ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर  भी मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और Cashify की ओर से 10 प्रतिशत अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी है।

अब बात कीमत की। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये तय की गई है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। इस दाम में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है।
Advertisement

सैमसंग 20 अगस्त को लॉन्च इवेंट का आयोजन कर रही है। इवेंट के दौरान नए गैलेक्सी नोट स्मार्टफोन से पर्दा उठाया जाएगा। इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी, बता दें कि इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही वेबसाइट पर होगी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Note 10 and Galaxy Note 10+ specifications

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ के कई स्पेसिफिकेशन मेल खाते हैं। अंतर डिस्प्ले, बैटरी, रैम और स्टोरेज का है। आइए सबसे पहले बात करतें हैं सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की।

डुअल-सिम (नैनो) वाला सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कंपनी के वन यूआई पर चलता है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। गैलेक्सी नोट 10 में कोई माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले डायनामिक एमोलेड पैनल है जो एचडीआर10 + और डायनामिक टोन मैपिंग को सपोर्ट करता है।
Advertisement

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9825 प्रोसेसर है। अब बात कैमरा सेटअप की। गैलेक्सी नोट 10 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरों वाला सेटअप है। यहां 12 मेगापिक्सल का एफ/2.1 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और 45 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। इसके साथ 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला एफ/ 2.2 अपर्चर से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जो अल्ट्रा-वाइड एंगल के साथ आएगा, इसके साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है।

फ्रंट पैनल पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह ऑटोफोकस और 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी (एलटीई Cat. 20), वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, एमएसटी, जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल है।

गैलेक्सी नोट 10 में एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैगनेटिक सेंसर, हॉल सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। गैलेक्सी नोट 10 में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, रिटेल बॉक्स में 25 वॉट का चार्जर मिलेगा। इसकी लंबाई-चौड़ाई 151x71.8x7.9 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है।

दूसरी ओर, अगर अंतर की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ में 6.8-इंच क्वाडएचडी+ (1440x3040 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। यह 12 जीबी रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा - 256 जीबी और 512 जीबी। दोनों ही वेरिएंट को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाना संभव है।

कैमर की बात करें तो गैलेक्सी नोट 10+ में लगभग एक ही सेटअप है, तीन कैमरों के अलावा गैलेक्सी नोट 10+ में पिछले हिस्से एक अतिरिक्त सेंसर भी है। सैमसंग ने इस वीजीए सेंसर को "डेप्थविज़न" कैमरे का नाम दिया है। यह ऑब्जेक्ट का 3डी स्कैन लेने में मदद करेगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 162.3x77.2x7.9 मिलीमीटर और वजन 196 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Excellent cameras
  • Very good battery life
  • Bundled charger is really fast
  • Bad
  • Camera Scene Optimiser needs tweaks
  • Size and weight could be issues for some users
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9825

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3040 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 9825

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.