Samsung Galaxy M55 5G का भारत में लॉन्च टीज, प्राइस भी लीक! जानें सबकुछ

फोन में तीन कैमरा मौजूद हैं। प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।

Samsung Galaxy M55 5G का भारत में लॉन्च टीज, प्राइस भी लीक! जानें सबकुछ

Photo Credit: Amazon

Samsung Galaxy M55 5G फोन में 6.7 इंच AMOLED Plus डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में तीन कैमरा मौजूद हैं, प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है।
  • बैटरी 5000mAh की है।
  • यह फोन IP67 रेटेड है जिससे यह डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट बन जाता है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy M55 5G को कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। फोन 28 मार्च को ब्राजील में लॉन्च हो चुका है। इसके तुरंत बाद ही कंपनी ने फोन का भारत में लॉन्च टीज कर दिया है जो बताता है कि फोन बहुत जल्द भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आने वाला है। साथ ही कंपनी ने भारतीय वैरिएंट के कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस भी रिवील कर दिए हैं। भारत में फोन Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। इतना ही नहीं, इसकी प्राइसिंग भी लॉन्च से पहले लीक हो गई है। फोन एक बजट रेंज डिवाइस होने वाला है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Samsung Galaxy M55 5G भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने भारत में लॉन्च टीज कर दिया है। Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है जहां पर फोन का कलर, रियर डिजाइन और साइड व्यू देखा जा सकता है। यहां पर Samsung Galaxy M55 5G का प्रोसेसर Snapdragon 7 Gen 1 बताया गया है। कंपनी ने यहां पर लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन जाने माने टिप्स्टर ने इसकी प्राइसिंग को लेकर अहम जानकारी दी है। 
 

Samsung Galaxy M55 5G price in India (rumoured)

Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर वाले Samsung Galaxy M55 5G की भारत में कीमत (Samsung Galaxy M55 5G price in India) लॉन्च से पहले लीक हो गई है। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने इसके प्राइसिंग डिटेल्स शेयर किए हैं। फोन का 8GB+128GB वेरिएंट ₹26,999 में बताया गया है। अगला वेरिएंट 8GB+256GB कंफिग्रेशन में ₹29,999 की कीमत का बताया गया है। जबकि टॉप वेरिएंट 12GB+256GB के साथ ₹32,999 में बताया गया है। 
 

Samsung Galaxy M55 5G specifications

Samsung Galaxy M55 5G के ब्राजील मॉडल की बात करें तो फोन में 6.7 इंच AMOLED Plus डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में पंचहोल डिजाइन है। यह एक फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला पैनल है और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ आता है। जिस पर कंपनी ने One UI 6.1 की स्किन दी है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

फोन में तीन कैमरा मौजूद हैं। प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। जैसा कि भारतीय वेरिएंट के लिए भी टीज किया गया है, फोन में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट है। बैटरी 5000mAh की है। जिसके साथ में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सैमसंग ने दिया है। फोन में 8GB रैम है और 256GB स्टोरेज है। यह फोन IP67 रेटेड है जिससे यह डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट बन जाता है। इसकी मोटाई 7.8mm है और वजन 180 ग्राम है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Four years of OS updates
  • Minimal design
  • Good cameras for daylight photography
  • Good battery life
  • Good performance
  • कमियां
  • No Gorilla Glass
  • No charger in box
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  2. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  3. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  4. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  5. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  6. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  7. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  8. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  9. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  10. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »