108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy M53 5G भारत में 22 अप्रैल को होगा लॉन्च

कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy M53 5G की कीमत का अभी खुलासा होना बाकि है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इसकी कीमत Samsung Galaxy M52 5G के आसपास हो सकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2022 14:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M53 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ डिसप्ले दी गई है।
  • यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड One UI 4.1 पर काम करता है।
  • नया 5G Samsung स्मार्टफोन इस महीने ग्लोबली डेब्यू करेगा

Samsung Galaxy M53 5G भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है।

Photo Credit: Amazon/Samsung India

Samsung भारत में Samsung Galaxy M53 5G को 22 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने टीजर के जरिए खुलासा किया है कि नया 5G Samsung स्मार्टफोन इस महीने ग्लोबली डेब्यू करेगा। 108 मेगापिक्सल प्राइमेरी रियर कैमरा, 120Hz सुपर AMOLED+ डिस्प्ले और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन Galaxy M52 5G के सक्सेसर के तौर पर एंट्री करेगा। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
 

Samsung Galaxy M53 5G की लॉन्च तारीख


Advertisement
Samsung ने भारत में Galaxy M53 5G की लॉन्च तारीख का खुलासा एक माइक्रोसाइट के जरिए किया है। ई-कॉमर्स साइट Amazon ने अलग से एक पेज तैयार किया है जो कि भारत में Samsung Galaxy M53 5G के लॉन्च को प्रमोट करता है। ऑफिशियल जानकारी Samsung India की वेबसाइट और Amazon पर मौजूद है जिससे यह पता चलता है कि यह फोन 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।
 

Samsung Galaxy M53 5G की अनुमानित कीमत


कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy M53 5G की कीमत का अभी खुलासा होना बाकि है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इसकी कीमत Samsung Galaxy M52 5G के आसपास हो सकती है। बीते साल इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं इसके 8GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। Samsung ने इस महीने बताया था कि Galaxy M53 5G के 6GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आया था।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M53 5G के स्पेसिफिकेशन


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy M53 5G में 6.7 इंच की फुल Infinity-O सुपर AMOLED+ HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड One UI 4.1 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर प्रोससर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz Super AMOLED display
  • Capable 5G SoC
  • Guaranteed software updates
  • Good battery life
  • Bad
  • Lots of preinstalled bloatware
  • Weak low-light camera performance
  • Average video recording capability
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.