32MP सेल्फी कैमरे वाला Samsung Galaxy M52 5G फोन जल्द होगा यहां लॉन्च

Samsung Galaxy M52 5G जल्द ही ब्राजील में लॉन्च की तैयारी में है क्योंकि Samsung Brazil के ऑफिशिअल पोर्टल ने पहले ही फोन के लिए एक लैंडिंग पेज बना दिया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2021 18:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Brazil के ऑफिशिअल पोर्टल पर फोन के लिए लैंडिंग पेज मौजूद।
  • Samsung Galaxy M52 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC से लैस है, साथ ही 8GB तक रैम है।

लैंडिंग पेज के मुताबिक Galaxy M52 एक 5जी फोन होगा और इसमें बेस 128 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन होगा।

Samsung Galaxy M52 5G कई सर्टिफिकेशन पास करने के बाद आखिरकार पिछले महीने लॉन्च हो गया। इस स्मार्टफोन को भारत और पोलैंड में ट्रिपल रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 778G SoC जैसे मिड-रेंज स्पेक्स के साथ लॉन्च किया गया था। अब डिवाइस जल्द ही ब्राजील में लॉन्च की तैयारी में है क्योंकि Samsung Brazil के ऑफिशिअल पोर्टल ने पहले ही फोन के लिए एक लैंडिंग पेज बना दिया है।

GizmoChina में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung पोर्टल पर यह फोन दिखाई दिया है। इससे पता चलता है कि फोन ब्राजील में भी मौजूद हो चुका है और इसकी कुछ स्पेसिफिशन्स भी डाली गई हैं। पेज के मुताबिक, Galaxy M52 एक 5जी फोन होगा और इसमें बेस 128 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन होगा। फोन का मॉडल नंबर SM-M526BZKJYO दिया गया है।

इसके अलावा लिस्टिंग से कुछ और खास निकलकर सामने नहीं आता है। हालांकि फोन पहले से ही अन्य मार्केट्स में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि इसके ब्राजील वाले वेरिएंट में भी वही स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिल सकती हैं जो कि इसके ग्लोबल वेरिएंट में दी गई हैं। 
 

Samsung Galaxy M52 5G Specifications

Samsung Galaxy M52 5G डुअल-सिम (नैनो)  स्मार्टफोन है जिसमें टॉप पर One UI 3.1 है और उसके साथ एंड्रॉयड 11 ओएस है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है। जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz तक अधिकतम रिफ्रेश रेट है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC से लैस है, साथ ही 8GB तक रैम है। गैलेक्सी M52 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए Samsung Galaxy M52 5G फ्रंट में 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ आता है। फोन में 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है जो माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Samsung Galaxy M52 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे एक बार चार्ज करने पर 48 घंटे तक का टॉकटाइम या 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम देने के लिए रेट किया गया है। इसके अलावा फोन का माप 164.2x76.4x7.4 mm और वजन 173 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.