Samsung Galaxy M51 लॉन्च के बेहद करीब, फिर सामने आए स्पेसिफिकेशन

Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy M51 फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर, Adreno 618 जीपीयू और 8 जीबी रैम के साथ मौजूद होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 27 अगस्त 2020 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M51 में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • फोन की कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है
  • Samsung India ने हाल ही में साझा किया है फोन का टीज़र वीडियो

सितंबर के दूसरे हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है Samsung Galaxy M51 फोन

Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कथित रूप से Google Play Console लिस्टिंग के जरिए सामने आए हैं। यह स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकता है और Amazon पर यह लिस्ट भी किया जा चुका है। Samsung India ने स्मार्टफोन की झलक एक टीज़र वीडियो के जरिए भी दिखाई है, जो कि ट्विटर पर साझा किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो यह आगामी Samsung फोन भारत में सितंबर के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। अब-तक सामने आ चुके लीक्स व टीज़र्स की मानें, तो यह फोन 7,000 एमएएच बैटरी, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले व होल-पंच के साथ आएगा, जो कि स्क्रीन के बीचोबीच स्थित होगा।
 

Samsung Galaxy M51 specifications (expected)

Google Play Console लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy M51 फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर Adreno 618 जीपीयू और 8 जीबी रैम के साथ मौजूद होगा। पुरानी रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि यह फोन स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ आएगा। हालांकि, टिप्सटर सुधांशू का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट में बताया गया था कि यह फोन स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि गेमिंग के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
Advertisement

स्क्रीन की बात करें, तो कथित लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी एम51 फोन 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ लिस्ट है। हालांकि, डिस्प्ले के सटिक डायमेंशन की जानकारी फिलहाल साफ नहीं है। रिपोर्ट का दावा है कि फोन में 6.67 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट फीचर होगा। लिस्टिंग में यह भी कहा गया है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। दिलचस्प बात यह है कि लिस्टिंग में दी गई फोन की तस्वीर Amazon और Samsung India के टीज़र जैसी ही है।
 

Amazon द्वारा बनाई गई माइक्रोसाइट पर Samsung Galaxy M51 फोन होल-पंच कटआउट के साथ दिखा है, जो कि डिस्प्ले के बीचोबीच स्थित है। इसके अलावा Samsung India द्वारा ट्विटर पर साझा की गई 23 सेकेंड की वीडियो में फोन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जो कि LED फ्लैश मॉड्यूल के साथ स्थित है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखा, तो ऐसे में यह अंदाजा लगाना बेहद सुरक्षित होगा कि इस फोन में इन-डिस्प्ले या फिर साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यही नहीं, इस टीज़र में यह भी पुष्टि की गई है कि फोन में क्वालकॉम प्रोसेसर और सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा।
Advertisement

अमेज़न लिस्टिंग ने भी फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी शॉर्ट क्विज़ के रूप में दी है। इस क्विज़ में प्रतिभागियों को हिंट  दिया गया है कि ‘think meanest, think monstrous' और सवाल के नीचे दिए गए विकल्पों को चुनने को कहा है। उदाहरण के तौर पर सवाल है, “What will be the battery capacity of Samsung Galaxy M51, the #MeanestMonsterEver?” जवाब के लिए चार विकल्प दिए गए हैं- 6,000mAh, 5,000mAh, 6,500mAh और 7,000mAh। हिंट से अंदाजा लगाएं, तो फोन की बैटरी 7,000 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी प्राप्त होगी।

कैमरा को लेकर बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, हालांकि सेंसर रिजॉल्यूशन की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है, सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का और चौथा कैमरा 5 मेगापिक्सल का हो सकता है। हाल ही में सामने आई समाचार एजेंसी इंडो-एशियन न्यूज सर्विस (IANS) की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन की कीमत भारत में 25,000 से 30,000 रुपये के बीच होगी।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Bundled fast charger
  • Crisp Super AMOLED display
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  7. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  8. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  9. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  10. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.