Samsung Galaxy M51 के लॉन्च को लेकर मिली अहम जानकारी

जून की रिपोर्ट में सामने आया था कि Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन लॉन्च को सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, जिसकी वजह थी कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रोडक्शन में आई कमी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 अगस्त 2020 18:20 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M51 में मिल सकता है डुअल-सिम सपोर्ट
  • पहले जुलाई में लॉन्च होना था फोन
  • मॉडल नंबर SM-M515F को माना जा रहा है गैलेक्सी एम51

कई सर्टिफिकेशन व बेंचमार्क साइट पर लिस्ट हो चुका है Samsung M51

Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज रूस में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट देखा गया है। लेटेस्ट जानकारी Galaxy M सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को लेकर आ रही लीक्स व खबरों को बल देती है। गैलेक्सी एम51 स्मार्टफोन को यूएस एफसीसी साइट और कुछ बेंचमार्क ऐप्स पर हाल ही में लिस्ट किया गया था। वहीं, अब Galaxy M51 का सपोर्ट पेज सामने आया है, जिससे संकेत मिलता है कि Samsung इस स्मार्टफोन को जल्द ही मार्केट में उतारने की योजना बना रही है। यह स्मार्टफोन गैलेक्सी एम सीरीज़ के टॉप-एंड मॉडल के तौर पर दस्तक दे सकता है। हाल ही में कंपनी ने इस सीरीज़ के तहत Galaxy M31s और Galaxy M01 Core को भी लॉन्च किया था।

टिप्सटर सुधांशु अंबोरे के अनुसार, सैमसंग की रूसी वेबसाइट पर नए स्मार्टफोन के लिए एक सपोर्ट पेज बनाया गया है, जिसका मॉडल नंबर SM-M515F है। माना जा रहा है कि यह मॉडल नंबर Samsung Galaxy M51 का ही है।

आपको बता दें, पहले यह मॉडल कई अन्य साइट्स पर भी लिस्ट हो चुका है, जिसमें US FCC, Geekbench और Bluetooth SIG आदि साइट्स शामिल हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के शायद काफी करीब है। हालांकि, जून की रिपोर्ट की बात करें, तो इस रिपोर्ट में कहा गया था कि गैलेक्सी एम51 स्मार्टफोन के लॉन्च को सितंबर तक के लिए धकेल दिया गया है, जिसकी वजह थी कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रोडक्शन में आई कमी। उससे पहले स्मार्टफोन के जुलाई में लॉन्च होने की बात कही गई थी।

गौरतलब है कि रूस की सैमसंग वेबसाइट के पेज पर गैलेक्सी एम51 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालाकिं, इसमें यह संकेत किया गया है कि फोन डुअल-सिम को सपोर्ट करेगा और फोन का कोड “DSN” होगा।
 

Samsung Galaxy M51 specifications (rumoured)

इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन अब तक लीक हो चुके हैं, जिनके मुताबिक यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई पर काम करेगा। इसमें 6.5 इंच का ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर व 8 जीबी रैम दिया जाएगा। फोटो व वीडियो के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 7,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ आपको फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी। इसके अलावा अटकले यह भी है कि फोन के बॉक्स में 25 वाट फास्ट चार्जर दिया जाएगा।
Advertisement
 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  2. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Amazon Prime Day सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra, Galaxy M47, Galaxy A56 जैसे फोन 25 हजार तक सस्ते!
  3. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  5. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  6. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  7. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  8. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  9. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  10. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.