Samsung Galaxy M36 6GB रैम, Exynos प्रोसेसर के हुआ Geekbench पर टेस्ट, जल्द होगा लॉन्च!

Geekbench स्कोर की बात करें तो Galaxy M36 को सिंगल-कोर टेस्ट में 1004 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2886 पॉइंट्स मिले हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2025 17:34 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M36 को साइट पर मॉडल नंबर SM-M366B के साथ लिस्ट किया गया है
  • यह Exynos 1380 SoC हो सकता है
  • सिंगल-कोर टेस्ट में 1004 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2886 पॉइंट्स मिले

Samsung Galaxy M35 (ऊपर तस्वीर में) को पिछले साल लॉन्च किया गया था

Samsung के अगले M-सीरीज फोन Galaxy M36 को लेकर पहली जानकारी सामने आ चुकी है। कंपनी ने अब तक इस फोन को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है, लेकिन डिवाइस को Geekbench बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है, जिससे इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। फोन में Samsung का Exynos 1380 SoC मिल सकता है, जिसके साथ 6GB रैम को जोड़ा जाएगा।

Galaxy M36 को साइट पर मॉडल नंबर SM-M366B के साथ लिस्ट किया गया है, जो इसके ग्लोबल वेरिएंट की तरफ इशारा करता है। लिस्टिंग के मुताबिक फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें चार कोर 2.40GHz और चार कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं। माना जा रहा है कि यह Exynos 1380 SoC हो सकता है, जो कि Galaxy M35 में भी देखने को मिला था।
Advertisement

Geekbench स्कोर की बात करें तो Galaxy M36 को सिंगल-कोर टेस्ट में 1004 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2886 पॉइंट्स मिले हैं। फोन में Mali-G68 GPU दिया गया है और इसमें कम से कम 6GB RAM मिलने की बात कही जा रही है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह डिवाइस Android 15 पर रन करेगा, जिस पर Samsung का नया One UI 7 लेयर होगा।

अब तक के पैटर्न को देखें तो Galaxy M सीरीज के फोन अक्सर Galaxy A सीरीज के मॉडल से मिलते-जुलते हैं। Samsugn Galaxy M35, Galaxy A35 जैसा था, तो इस बार Galaxy M36 को भी हाल ही में भारत में लॉन्च हुए Galaxy A36 5G की तरह ही कुछ स्पेसिफिकेशन्स मिल सकते हैं। A36 में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, लेकिन बाकी फीचर्स जैसे कि 6.7-इंच FHD+ 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, 12MP सेल्फी कैमरा, और IP67 रेटिंग जैसी चीजें M36 में भी देखने को मिल सकती हैं।
Advertisement

A36 की तरह M36 में भी 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, लेकिन यह साफ नहीं है कि इसमें भी 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी या नहीं। Exynos 1380 के चलते संभावना है कि Galaxy M36 कुछ मामलों में A36 से थोड़ा अलग हो।
Advertisement

फिलहाल Samsung की ओर से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस लिस्टिंग के बाद उम्मीद की जा रही है कि Galaxy M36 को आने वाले महीनों में पेश किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.