Samsung Galaxy M36 5G आज होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Samsung आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M36 5G लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जून 2025 07:12 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगी।
  • Samsung Galaxy M36 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा।
  • Samsung Galaxy M36 5G में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Samsung Galaxy M36 5G में 50MP कैमरा होगा।

Photo Credit: Samsung

Samsung आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M36 5G लॉन्च करने वाला है। बीते साल आए Galaxy M35 5G के अपग्रेड मॉडल के बारे में लॉन्च से पहले काफी कुछ पता चल चुका है। लीक्स में फोन के डिजाइन और फीचर्स का खुलासा हुआ, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन कैसा होगा। आइए Galaxy M36 5G के फीचर्स से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy M36 5G आज हो रहा लॉन्च


Samsung Galaxy M36 5G भारतीय बाजार में आज यानी कि 27 जून को लॉन्च किया जाएगा। फोन का लॉन्च इवेंट 12 बजे शुरू होगा। इच्छुक यूजर्स कंपनी के ऑफिशियल सोशल मीडिया चैनल पर लाइव इवेंट देख सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर फोन के लॉन्च के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव है।
 


Samsung Galaxy M36 5G Price (Expected)


Samsung ने घोषणा की है कि Samsung Galaxy M36 5G की कीमत भारतीय बाजार में 20 हजार रुपये से कम होगी। लॉन्च होने के बाद यह फोन ई-कॉमर्स साइट Amazon और Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बाजार में आने के बाद इस फोन की टक्कर CMF Phone 2 Pro, OnePlus Nord CE 4 Lite और Realme P3 से हो सकती है। 


Advertisement
Samsung Galaxy M36 5G Specifications (Expected)


Samsung Galaxy M36 5G में नए डिजाइन के साथ ड्यूराबिलिटी पर फोकस किया गया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अन्य स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया हुआ है। टीजर फोटो से पता चला है कि फोन फ्लैट डिस्प्ले और बैक पैनल के साथ आएगा, जिसमें वर्टिकल पिल शेप कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश है। 

डिस्प्ले और प्रोसेसर
Advertisement
Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगी, जिसका फुल एचडी+  रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल पंच कटआउट होगा। आगामी गैलेक्सी M-सीरीज फोन हाल ही में गीकबेंच पर ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ नजर आया था। इसके साथ ही फोन Arm Mali G68 GPU और कम से कम 6GB RAM आएगी।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Advertisement
Samsung का आगामी फोन तीन कलर ऑप्शन जैसे कि ऑरेंज हेज, सेरेन ग्रीन और वेलवेट ब्लैक में उपलब्ध होगा। इस फोन की मोटाई 7.7 मिमी होगी और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन मिलेगा। आगामी फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 के साथ आने की उम्मीद है। Samsung ने टीज किया था कि फोन कई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाले फीचर्स जैसे कि Galaxy AI सूट और गूगल सर्किल टू सर्च के साथ दस्तक देगा।

कैमरा सेटअप
Advertisement
कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung ने कंफर्म किया है कि Galaxy M36 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy M36 5G में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.