Samsung Galaxy M35 के रेंडर्स लीक, 6000mAh बैटरी के साथ तीन कलर वेरिएंट्स में होगा लॉन्च!

फोन में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा। इसमें Android 14 OS देखने को मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मई 2024 10:55 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा।
  • Galaxy M35 में 6000mAh की विशाल बैटरी होगी।
  • रियर पैनल का डिजाइन Galaxy S24 से मेल खाता हुआ दिखता है।

Samsung Galaxy M35 फोन के 3डी रेंडर लीक हो गए हैं।

Photo Credit: ITHome

Samsung Galaxy M35 कंपनी का सस्ता स्मार्टफोन होगा जिसको लेकर चर्चा जोर पकड़ चुकी है। हाल ही में एक रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि फोन 6000mAh बैटरी से लैस होगा। यह फीचर फोन का बड़ा आकर्षण हो सकता है। अब लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। एक बार फिर से यहां पर फोन की बैटरी कैपिसिटी के बारे में खुलासा हुआ है। साथ ही रेंडर्स के माध्यम से फोन का डिजाइन भी यहां नजर आया है। 

Samsung Galaxy M35 भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने लॉन्च की अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की है। लेकिन यह स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशंस प्राप्त कर चुका है। अब लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। ITHome पर फोन के 3डी रेंडर शेयर किए हैं। यहां फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन पता चलते हैं। 

फोन में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें नॉच डिजाइन है। रियर में फोन ट्रिपल कैमरा सिस्टम कैरी करता है। फोन को तीन कलर वेरिएंट्स में दिखाया गया है। डिस्प्ले डिजाइन देखने पर कहा जा सकता है कि कंपनी ने यहां काफी काम किया है। फोन मॉडर्न लुक के साथ तैयार किया गया है। बेजल्स काफी पतले रखे गए हैं। रियर पैनल का डिजाइन Galaxy S24 से मेल खाता हुआ दिखता है। 

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक्स के आधार पर यहां कहा जा सकता है कि Samsung Galaxy M35 फोन में Exynos 1380 चिपसेट होगा। जिसके साथ में Mali G68 GPU बताया गया है। यह स्मार्टफोन 6GB रैम से लैस होगा। Galaxy M35 में 6000mAh की विशाल बैटरी होगी जो इसे संभावित रूप से लगभग 2 दिन का पावर बैकअप दे सकेगी। इसके साथ में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है। 

फोन में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा। इसमें Android 14 OS देखने को मिलने वाला है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आने वाला है। फोन को Galaxy A35 का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  2. 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 8, जानें कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. Samsung फोन में छुपी है ये गजब सेटिंग, एक टैप पर फास्ट होगी इंटरनेट स्पीड!
  4. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  5. Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Vivo Y6t हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  2. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  3. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  4. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
  6. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
  7. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
  9. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.