Samsung Galaxy M34 5G स्मार्टफोन 7 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

Samsung Galaxy M34 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें पुष्टि किए गए मेन कैमरा सेंसर के अलावा, एक 8 मेगापिक्सल का सेंसर और एक 5 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जून 2023 21:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M34 5G में 16.42 cm की स्क्रीन (अंदाजन 6.5-इंच) होगी
  • स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी के साथ आएगा
  • Galaxy M34 5G में OIS सपोर्ट से लैस 50MP प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा

Samsung Galaxy M34 5G 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाले सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा

Samsung Galaxy M34 5G को भारत में 7 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। सैमसंग ने लॉन्च डेट का खुलासा करने के साथ अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की भी पुष्टि कर दी है। Samsung Galaxy M34 5G में 16.42 cm की स्क्रीन (अंदाजन 6.5-इंच) होगी, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इसमें sAMOLED पैनल होगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि कर दी है कि स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी के साथ आएगा। चलिए स्मार्टफोन की कंफर्म और लीक, सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।

Samsung ने कंफर्म कर दिया है कि Samsung Galaxy M34 5G स्मार्टफोन भारत में 7 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। साथ ही कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी किया गया है। स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाले सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा, जिसका साइज 16.42 cm बताया गया है। Galaxy M34 5G में 6,000mAh बैटरी मिलेगी। हालांकि, फास्ट चार्जिंग क्षमता का खुलासा नहीं किया गया है। एक लीक की मानें, तो स्मार्टफोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
Advertisement

Samsung ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन OIS सपोर्ट करने वाले 50MP प्राइमरी रियर कैमरा से लैस होगा। ऐप में Monster Shot 2.0 फीचर भी मिलेगा, जो सिंगल टेक में मल्टीपल शॉट लेने में मदद करेगा।

इससे पहले कुछ लीक्स ने इशारा दिया था कि स्मार्टफोन f/2.2 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल सेंसर फ्रंट कैमरा से लैस आएगा। इसमें 256 GB की स्टोरेज मिलने की बात कही गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1 TB तक बढ़ाया जा सकेगा। यहां तक कि लीक्स में डाइमेंशन भी बताए गए हैं, जो 161.3x78.1x8.2 mm है।
Advertisement

Samsung Galaxy M34 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें पुष्टि किए गए मेन कैमरा सेंसर के अलावा, एक 8 मेगापिक्सल का सेंसर और एक 5 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। इसके अलावा, फोन में MediaTek Dimensity 1080 SoC मिलने की खबर है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.