Samsung Galaxy M31s भारत में 30 जुलाई को रखेगा कदम

Samsung Galaxy M31s की माइक्रोसाइट से खुलासा हुआ है कि फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
अपडेटेड: 20 जुलाई 2020 14:58 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31एस की कीमत और उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं
  • फोन कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31एस के फ्रंट पैनल में होल-पंच कटआउट होगा
Samsung Galaxy M31s को भारत में 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा अमेज़न इंडिया पर एक आधिकारिक पोस्ट से हुआ है। जैसा कि नाम से समझ में आता है, नया सैमसंग फोन कंपनी के गैलेक्सी एम31 परिवार का हिस्सा होगा। गैलेक्सी एम31एस के लिए लाइव किए गए माइक्रोसाइट से साफ है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 64 मेगापिक्सल कैमरा दिया जाएगा। कैमरा सैमसंग के सिंगल टेक फीचर को सपोर्ट करता है। यह फीचर यूज़र को एक बार में कई फोटो और वीडियो कैपचर करने की सुविधा देता है।

Samsung Galaxy M31s की माइक्रोसाइट से खुलासा हुआ है कि फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस Samsung स्मार्टफोन में फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा।

आधिकारिक पोस्टर से खुलासा हुआ है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31एस के फ्रंट पैनल में होल-पंच कटआउट होगा। जबकि गैलेक्सी एम31 को वाटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया था। पोस्टर में आगे बताया गया है कि फोन व्हाइट-ब्लू ग्रेडिएंट कलर में आएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम31एस की कीमत और उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि, इच्छुक ग्राहक अमेज़न के पेज पर "Notify Me" विकल्प को चुनकर लेटेस्ट अपडेट पा सकते हैं। बीते हफ्ते एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सैमसंग गैलेक्सी एम31एस की सेल भारत में 6 अगस्त को शुरू होगी। दूसरी तरफ, Samsung Galaxy M31 की कीमत भारत में 17,499 रुपये से शुरू होती है जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का दाम है। उम्मीद है कि हम की कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

आपको बता दें, यह फोन कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है, जिससे स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से संबंधित कई जानकारियां सामने आ चुकी है। इस फोन का मॉडल नंबर SM-M317F हो सकता है, जो Geekbench, TUV Rheinland, और Safety Korea वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया जाएगा। पुरानी लीक में इशारा मिल चुका है कि फोन में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता भी दी जा सकती है। इसके अलावा गैलेक्सी एम31एस एमोलेड डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, बिल्कुल गैलेक्सी एम31 की तरह। पुरानी रिपोर्ट्स में जानकारी मिली थी कि इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.