Samsung Galaxy M31 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरा है खासियत

Samsung Galaxy M31 भारत में 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फोन में 64-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाला क्वॉड रियर कैमरा सेटअप होगा और यह वाटरड्रॉप नॉच (इनफिनिटी-यू) डिस्प्ले के साथ आएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 फरवरी 2020 12:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप होगा
  • इस फोन में 6,000 एमएएच क्षमता वाली बड़ी बैटरी होगी
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31 भारत में 25 फरवरी को लॉन्च होगा

Samsung Galaxy M31 में 64-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाल क्वॉड रियर कैमरा सेटअप होगा

Samsung Galaxy M31 भारत में 25 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। इस खबर की पुष्टी गैलेक्सी एम31 की आधिकारिक माइक्रोसाइट के जरिए हुई है। नया सैमसंग फोन गैलेक्सी एम30 का अपग्रेड होगा और 64-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर के साथ आएगा। सैमसंग इंडिया की माइक्रोसाइट भी इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा होने का दावा कर रही है। इसके अलावा नया Galaxy M31 फोन गैलेक्सी एम-सीरीज के पिछले साल के स्मार्टफोन के जैसे ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा।

आधिकारिक माइक्रोसाइट के मुताबिक, Samsung Galaxy M31 भारत में 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी इसके लिए लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी या यह फोन केवल सोशल मीडिया चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए पेश किया जाएगा।
 

Samsung Galaxy M31 specifications

लॉन्च की तारीख का खुलासा करने के अलावा, सैमसंग द्वारा बनाई गई इस माइक्रोसाइट में गैलेक्सी एम31 की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी किया गया है। इसमें स्मार्टफोन में फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले दिए जाने की पुष्टी की गई है। Galaxy M31 के बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप भी देखा जा सकता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर होगा। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

इसके अलावा माइक्रोसाइट में यह भी पुष्टी की गई है कि सैमसंग का यह आगामी फोन 6,000 एमएएच क्षमता वाली बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इन सब फीचर्स से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि Galaxy M31 के साथ सैमसंग भारतीय मार्केट के मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी पकड़ बना चुके Redmi Note 8 Pro और Realme 5 Pro को टक्कर देने की योजना बना चुकी है। हालांकि सैमसंग ने फिलहाल गैलेक्सी एम31 की भारत में कीमत का खुलासा नहीं किया है।
Advertisement

यदि हाल में सामने आई कुछ लीक्स और अफवाहों पर भरोसा किया जाए तो सैमसंग गैलेक्सी एम31 एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 पर काम करेगा और इसमें एक्सिनोस 9611 चिपसेट दिया जाएगा। इसमें  6 जीबी तक रैम होगी। फोन के दो वेरिएंट होंगे, जिसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज होगी। हालांकि इन सभी स्पेसिफिकेशन की पुष्टी के लिए हमें इस फोन के भारत में लॉन्च होने तक का इंतजार करना होगा। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  2. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  3. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  4. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  5. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  6. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  7. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  8. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.