Samsung Galaxy M31 का और पावरफुल वेरिएंट भारत में पेश, जानें दाम

Samsung Galaxy M31 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, जो कि Samsung India की वेबसाइट पर लिस्ट है।

Samsung Galaxy M31 का और पावरफुल वेरिएंट भारत में पेश, जानें दाम

Samsung Galaxy M31 है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • एक मात्र रैम के साथ लॉन्च हुआ था Samsung Galaxy M31
  • 6 जीबी रैम के साथ मौजूद हैं स्टोरेज के दो विकल्प
  • 8 जीबी रैम मॉडल की उपलब्धता की नहीं मिली कोई जानकरी
विज्ञापन
Samsung Galaxy M31 को लॉन्च करने के कई महीनों बाद कंपनी ने इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से पर्दा उठाया है। याद रहे कि Samsung ने फरवरी 2019 में इस स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त रैम का सिर्फ एक वेरिएंट 6 जीबी वाला था। स्टोरेज के दो विकल्प थे-  64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज। लेकिन अब कंपनी ने 6 जीबी के अलावा स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट भी पेश किया है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 के 8 जीबी रैम वेरिएंट में 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

Samsung Galaxy M31 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, जो कि Samsung India की वेबसाइट पर लिस्ट है। वहीं, इसके 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये। सैमसंग गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन आपको ओसियन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा।

उपलब्धता की बात करें, तो गैलेक्सी एम31 का यह नया वेरिएंट खरीद के लिए कब उपलब्ध होगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वेबसाइट पर आपको इस वेरिएंट के साथ Buy Now की जगह Notify Me का विकल्प नज़र आएगा। Notify Me पर क्लिक करके आपको अपनी ई-मेल आइडी डालनी होगी, इसके बाद जब भी यह फोन खरीद के लिए उपलब्ध होगा आपको ई-मेल के जरिए जानकारी दे दी जाएगी।
 

Samsung Galaxy M31 specifications, features

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम31 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। यह एक सुपर एमोलेड पैनल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यही प्रोसेसर बीते साल लाए गए सैमसंग गैलेक्सी एम30एस का भी हिस्सा था। इसके साथ 6 जीबी के साथ अब 8 जीबी रैम विकल्प भी दे दिया गया है।

Samsung Galaxy M31 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यहां Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इनहांस्ड बोकेह इफेक्ट के लिए लाइव फोकस फीचर भी दिया गया है। Samsung ने नाइट मोड, सुपर स्टेडी मोड और सुपर स्लो मो जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है।

सैमसंग गैलेक्सी एम31 में 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज है। दोनों ही वेरिएंट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Samsung के इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 26 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक और 119 घंटे तक के म्यूजिक प्लेबैक का दावा है। बैटरी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »