Samsung Galaxy M30 (Galaxy M3) के स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy M30 को कथित तौर पर बेंचमार्क साइट Geekbench पर लिस्ट किया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग से इस मॉडल के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2018 14:12 IST
ख़ास बातें
  • एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं Galaxy M30 में
  • Samsung Galaxy M30 का नाम गैलेक्सी एम3 भी हो सकता है
  • यह फोन Samsung Galaxy A8 (2018) के सेगमेंट का होगा
Samsung Galaxy M30 को कथित तौर पर बेंचमार्क साइट Geekbench पर लिस्ट किया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग से इस मॉडल के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए हैं। यह स्मार्टफोन कंपनी की नई Galaxy M रेंज का हिस्सा होगा जिसे Galaxy J और Galaxy On सीरीज़ की जगह लाने की तैयारी है। Galaxy M30 के अलावा नई गैलेक्सी एम सीरीज़ में Galaxy M10, Galaxy M20 और Galaxy M50 मॉडल को भी लाया जाएगा। हाल ही में नए मॉडल को Galaxy M5, Galaxy M3 और Galaxy M2 के नाम से बुलाए जाने का दावा किया गया था। Samsung ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Geekbench लिस्टिंग से SM-M305F मॉडल नंबर वाले सैमसंग स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हैंडसेट Samsung Galaxy M30 है। हो सकता है कि इसे Galaxy M3 के नाम से बुलाया जाए।
Advertisement

इस हैंडसेट में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो है। बीते महीने SM-M305F मॉडल नंबर वाले गैलेक्सी एम30 स्मार्टफोन में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज होने की बात सामने आई थी। वहीं, SM-M205F मॉडल नंबर वाले Galaxy M20 में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प होने की बात की गई थी। दोनों ही स्मार्टफोन सिंगल सिम और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएंगे।

Galaxy M30 की स्टोरेज विकल्प के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर की मौज़ूदगी से लगता है कि यह फोन Samsung Galaxy A8 (2018) के सेगमेंट का होगा। इसके अलावा Galaxy M20 या Galaxy M2 में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, माली जी71 एमपी2 जीपीयू और 3 जीबी रैम होने की खबर आई थी।
Advertisement

गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि इस सैमसंग फोन में एंड्रॉयड पाई की जगह एंड्रॉयड ओरियो है। लेकिन कंपनी की रणनीति Galaxy M सीरीज़ के हैंडसेट को आउट ऑफ बॉक्स लेटेस्ट एंड्रॉयड पाई के साथ लाने की है। संभव है कि कंपनी बीते साल के एंड्रॉयड वर्ज़न के साथ इस फोन की टेस्टिंग कर रही है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy M50 या M5 इस नई सीरीज़ का प्रीमियम मॉडल होगा और एमोलेड डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। Galaxy M20 और Galaxy M30 में एलसीडी पैनल दिए जाने की खबर है।

Samsung Galaxy M30 की गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी Nashville Chatter द्वारा दी गई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M30, Samsung Galaxy M3, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.